सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Admission process for CBSE classes in Rampur to begin from April

Rampur Bushahar News: रामपुर में सीबीएससी कक्षाओं के लिए प्रवेश प्रक्रिया 1 अप्रैल से शुरू

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 26 Mar 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
. पहली से पांचवीं तक हर कक्षा में 90 विद्यार्थी सीबीएससी में ले सकते हैं प्रवेश
Trending Videos

. अभिभावकों को सीबीएससी पाठ्यक्रम और दाखिले के बारे में दी जानकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। विद्यार्थियों को बेहतर उच्च शिक्षा का लाभ देने के लिए शिक्षा विभाग ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। नए सत्र से रामपुर के पदम राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल छात्र और पीएमश्री राजकीय उत्कृष्ट कन्या वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल को सह शिक्षा बनाया जाएगा। दोनों स्कूलों में छात्र-छात्राएं एक साथ पढ़ाई करेंगे। पदम छात्र स्कूल रामपुर में सीबीएससी में दाखिले को लेकर एक विशेष बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता स्कूल के प्रधानाचार्य राजेश परमार ने की। बैठक में एसएमसी अध्यक्ष, निकटवर्ती सात स्कूलों की प्रबंधन समिति और अभिभावक विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में बताया कि 1 अप्रैल से पदम राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल में सीबीएसई की प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो रही है। पीएमश्री राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल में हिमाचल प्रदेश शिक्षा बोर्ड की पढ़ाई होगी। प्रधानाचार्य राजेश परमार ने सभी को सीबीएससी के पाठ्यक्रम और दाखिले के बारे जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पहली से बारहवीं कक्षा तक सभी विद्यार्थियों को मेरिट के आधार पर दाखिला मिलेगा। पहली से पांचवीं तक एक कक्षा में 90 बच्चे ही प्रवेश ले सकेंगे। कक्षाओं के दो सेक्शन होंगे। छठी से दसवीं तक प्रत्येक कक्षा में 135 विद्यार्थी होंगे, जिसमें एक कक्षा के तीन सेक्शन होंगे। एक सेक्शन में 45 विद्यार्थी प्रवेश ले सकते हैं। ग्यारहवीं, बारहवीं कक्षा में कला और विज्ञान संकाय में दो-दो सेक्शन, कॉमर्स संकाय में एक सेक्शन होगा। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी अपनी सुविधा के अनुसार पदम छात्र स्कूल और कन्या स्कूल रामपुर में दाखिला ले सकते हैं। राजेश परमार ने कहा कि रामपुर में नए सत्र में बच्चों को इस सुविधा का लाभ मिलेगा। विद्यार्थी राजकीय स्कूलों में ही दोनों बोर्ड की पढ़ाई कर सकेंगे। सरकार के इस फैसले से क्षेत्र के बच्चों को विशेष लाभ मिलेगा। इस मौके पर उपप्रधानाचार्य संतोष शर्मा, डीपी सुधीर रौहटा, पीटी संत लाल, प्रवक्ता प्रभात नेगी, अध्यक्ष सुरेश कश्यप और सुरजीत जोशी सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article