सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Adolescent girls will receive free cervical cancer vaccine

Rampur Bushahar News: किशोरियों को निशुल्क लगेगा सर्वाइकल कैंसर से बचाव का टीका

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 23 Feb 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
रिकांगपिओ (कुल्लू)। किन्नौर में 14 से 15 वर्ष की आयु की किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) का टीका निशुल्क लगाया जाएगा। उच्च शिक्षा उप निदेशक कुलदीप सिंह डोगरा ने बताया कि 28 को जिले के सभी स्कूलों में आयोजित होने वाली शिक्षक-अभिभावक बैठक के दौरान विशेष जागरूकता सत्र आयोजित किए जाएंगे। इसमें शिक्षकों की ओर से अभिभावकों को टीके के महत्व, इसके लाभ और बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में विस्तार से बताया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग ने इस अभियान के लिए 29 मार्च, 5 अप्रैल और 12 अप्रैल तिथि निर्धारित की है। कुलदीप सिंह डोगरा ने सभी स्कूल प्रमुखों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने स्कूलों में पात्र छात्राओं की सूची तैयार कर लें और उनके अभिभावकों की सहमति सुनिश्चित करें। उन्होंने अभिभावकों से भी अपील की है कि वे अपनी बेटियों के सुरक्षित भविष्य के लिए इस निशुल्क टीकाकरण अभियान में बढ़चढ़ कर सहयोग दें।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article