सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   The incident of firing in broad daylight in Dobi Bazaar is unfortunate

डोबी बाजार में दिनदहाड़े गोली चलाने की घटना दुर्भाग्यपूर्ण : कौल

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 23 Feb 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। रामपुर उपमंडल के डोबी बाजार के पास में दो लोगों के बीच हुए पैसों के लेनदेन को लेकर एक व्यक्ति पर दिनदहाड़े गोली चलाने की घटना दुर्भाग्यपूर्ण है। भाजपा नेता कौल सिंह ने जारी बयान में यह बात कही। उन्होंने कहा कि रामपुर जैसे शांतिप्रिय क्षेत्र में इस तरह की वारदात होना काफी दुखद है और कानून व्यवस्था पर भी प्रश्न चिह्न है। उन्होंने बताया रामपुर में इस तरह की घटना आज से पहले कभी देखने को नहीं मिली। इस घटना में पीड़ित व्यक्ति की जान बाल-बाल बच पाई है। उन्होंने कहा कि जबसे से वारदात हुई, तब से स्थानीय धारगौरा क्षेत्र में डर और तनाव का माहौल है। पुलिस प्रशासन को इस संवेदनशील मामले में निष्पक्षता पूर्वक जांच कर कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए, जिससे भविष्य में इस तरह की दुर्भाग्यपूर्ण वारदात की पुनरावृत्ति न हो।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article