{"_id":"699c554eb4e0e92a170a0a7e","slug":"sfi-raised-the-demand-for-opening-a-post-office-in-rampur-college-rampur-hp-news-c-178-1-ram1001-154784-2026-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: एसएफआई ने रामपुर कॉलेज में डाकघर को खोलने की उठाई मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: एसएफआई ने रामपुर कॉलेज में डाकघर को खोलने की उठाई मांग
विज्ञापन
रामपुर कॉलेज की मांगों को लेकर प्राचार्य को ज्ञापन सौंपते एसएफआई के कार्यकर्ता। स्रोत: एसएफआई
विज्ञापन
समय पर मांग पूरी नहीं हुई, तो किया जाएगा उग्र आंदोलन : राहुल विद्यार्थी
एसएफआई इकाई ने काॅलेज की मांगों को लेकर कॉलेज प्राचार्य को सौंपा ज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। एसएफआई ने रामपुर कॉलेज में डाकघर को खोलने की मांग उठाई है। एसएफआई ने कहा कि रामपुर महाविद्यालय परिसर में स्थित डाकघर को बंद किया जाना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और छात्र-विरोधी निर्णय है। डाकघर कई सालों से विद्यार्थियों, कर्मचारियों और स्थानीय जनता के लिए महत्वपूर्ण सेवाएं प्रदान करता रहा है। इसके बंद होने से विद्यार्थियों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। महाविद्यालय में प्राध्यापकों के रिक्त पद होने के कारण अनेकों दिक्कतें पेश आ रही है। एसएफआई इकाई ने महाविद्यालय में छात्र मांगों को लेकर सोमवार को धरना-प्रदर्शन किया और कॉलेज प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा। इकाई अध्यक्ष मीना राम ने कहा कि महाविद्यालय के डाकघर को पुनः खोला जाए। पीटीए के नाम पर छात्रों को लूटना बंद करें, गर्ल्स कॉमन रूम में पर्दे लगाएं, रिक्त पढ़े प्राध्यापकों के पदों को जल्द भरा जाए। महाविद्यालय की एक मात्र कैंटीन पूरी तरह से खस्ताहाल है, जिससे जल्द दुरुस्त किया जाएं। इकाई सचिव राहुल विद्यार्थी ने कहा कि डाकघर के माध्यम से छात्रवृत्ति, स्पीड पोस्ट, मनी ऑर्डर, आधार लिंकिंग, बैंकिंग सेवाएं और अन्य आवश्यक कार्य आसानी से संपन्न होते थे। अब इन सेवाओं के लिए विद्यार्थियों को दूरस्थ स्थानों पर जाना पड़ रहा है, जिससे उनका समय और धन दोनों व्यर्थ हो रहा है। राहुल विद्यार्थी ने कहा कि महाविद्यालय परिसर के डाकघर को जल्द नहीं खोला गया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों और कर्मचारियों की सुविधा को प्राथमिकता दी जाए। भविष्य में इस प्रकार के जनविरोधी निर्णय लेने से पहले छात्र प्रतिनिधियों से विचार विमर्श किया जाए।
इस मौके पर पूजा, विक्रांत, विवेक, बंटी, जीवन और मनीषा सहित अन्य उपस्थित रहे।
Trending Videos