{"_id":"699c48569df22dea0e0852e2","slug":"lack-of-ultrasound-facility-at-rikangpio-hospital-creates-problems-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-154781-2026-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: रिकांगपिओ अस्पताल में अल्ट्रासाउंड की सुविधा न होने से परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: रिकांगपिओ अस्पताल में अल्ट्रासाउंड की सुविधा न होने से परेशानी
विज्ञापन
रिकांगपिओ अस्पताल में अल्ट्रासाउंड कक्ष। संवाद
विज्ञापन
लंबे समय से स्थायी रेडियोलॉजिस्ट नहीं, निजी क्लीनिकों में महंगे दाम पर करवाने पड़ रहे
संवाद न्यूज एजेंसी
रिकांगपिओ (किन्नौर)। जिला मुख्यालय रिकांगपिओ के क्षेत्रीय अस्पताल में लंबे समय से अल्ट्रासाउंड की सुविधा नहीं मिल रही है, जिससे मरीज परेशान हैं। स्थानीय जनता, विशेषकर आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग और दूरदराज के ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले मरीजों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। अस्पताल में स्थायी रेडियोलॉजिस्ट नहीं होने से अल्ट्रासाउंड का लाभ आम मरीजों को नहीं मिल पा रहा है। मरीजों को निजी क्लीनिकों में महंगा अल्ट्रासाउंड करवाना पड़ रहा है या रामपुर और शिमला के अस्पतालों में जाना पड़ रहा है। इस स्थिति से न केवल मरीजों की जेब पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है, बल्कि आपातकालीन स्थिति में समय पर जांच न होने से स्वास्थ्य जोखिम भी बढ़ रहा है। क्षेत्र के मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने सरकार और स्वास्थ्य विभाग से शीघ्र समस्या दूर करने की मांग उठाई है।
अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है। एमबीबीएस के बाद और 6 महीने का विशेष प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद अब एक विशेषज्ञ डॉक्टर अस्पताल में मौजूद है, लेकिन यह सुविधा केवल गर्भवती महिलाओं के लिए ही उपलब्ध करवाई जा रही है। इस कदम से क्षेत्र की गर्भवती महिलाओं को राहत मिलेगी, जिन्हें अब अपने नियमित चेकअप के लिए जिले से बाहर नहीं भटकना पड़ेगा।-- डॉ. राकेश नेगी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी किन्नौर
Trending Videos
संवाद न्यूज एजेंसी
रिकांगपिओ (किन्नौर)। जिला मुख्यालय रिकांगपिओ के क्षेत्रीय अस्पताल में लंबे समय से अल्ट्रासाउंड की सुविधा नहीं मिल रही है, जिससे मरीज परेशान हैं। स्थानीय जनता, विशेषकर आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग और दूरदराज के ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले मरीजों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। अस्पताल में स्थायी रेडियोलॉजिस्ट नहीं होने से अल्ट्रासाउंड का लाभ आम मरीजों को नहीं मिल पा रहा है। मरीजों को निजी क्लीनिकों में महंगा अल्ट्रासाउंड करवाना पड़ रहा है या रामपुर और शिमला के अस्पतालों में जाना पड़ रहा है। इस स्थिति से न केवल मरीजों की जेब पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है, बल्कि आपातकालीन स्थिति में समय पर जांच न होने से स्वास्थ्य जोखिम भी बढ़ रहा है। क्षेत्र के मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने सरकार और स्वास्थ्य विभाग से शीघ्र समस्या दूर करने की मांग उठाई है।
अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है। एमबीबीएस के बाद और 6 महीने का विशेष प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद अब एक विशेषज्ञ डॉक्टर अस्पताल में मौजूद है, लेकिन यह सुविधा केवल गर्भवती महिलाओं के लिए ही उपलब्ध करवाई जा रही है। इस कदम से क्षेत्र की गर्भवती महिलाओं को राहत मिलेगी, जिन्हें अब अपने नियमित चेकअप के लिए जिले से बाहर नहीं भटकना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन