सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Five-day workshop begins at Rampur School on Monday

Rampur Bushahar News: कुमारसैन और ननखड़ी के शिक्षकों को किया जाएगा प्रशिक्षित

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 23 Feb 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। पीएमश्री कन्या राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल रामपुर में सोमवार से पांच दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ हुआ। समग्र शिक्षा अभियान के तहत प्री प्राइमरी के शिक्षकों को बाल्यावस्था देखभाल और शिक्षा के महत्व को लेकर प्रशिक्षण दिया जाएगा। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य 3 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पढ़ाने के बारे में अध्यापकों को जागरूक करना है। कार्यशाला में यूकेजी और एलकेजी के बच्चों को विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से पढ़ाने के बारे में जानकारी दी जाएगी। कार्यशाला का प्रथम चरण 21 फरवरी को समाप्त हुआ। सोमवार से दूसरे चरण में शिक्षा खंड कुमारसैन और ननखड़ी के 92 शिक्षक भाग ले रहे हैं। कार्यशाला में विभाग की ओर से तैनात 5 स्रोत व्यक्ति शिक्षकों को प्रशिक्षण दे रहे हैं। केंद्रीय मुख्य शिक्षक बीर चौहान ने कहा कि कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य बच्चों के सोचने समझने, शारीरिक, भाषा, सामाजिक, भावनात्मक और रचनात्मक कौशल को विकसित करना है। पांच दिवसीय यह कार्यशाला 27 फरवरी तक चलेगी।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article