सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   After 50 years, the reconstruction of the deity Rai Nag temple started in Tharwa

Rampur Bushahar News: ठारवा में 50 साल बाद देवता राई नाग मंदिर का नवनिर्माण शुरू

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 26 Mar 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
After 50 years, the reconstruction of the deity Rai Nag temple started in Tharwa
निरमंड उपमंडल के ठारवा में देवता राई नाग के नए मंदिर का निर्माण कार्य शुरू। संवाद
विज्ञापन
काष्ठकुणी शैली में बनेगा भव्य मंदिर
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
निरमंड (कुल्लू)। आउटर सिराज के आराध्य देवता राई नाग के ज्येष्ठ एवं मूल स्थान ठारवा में मंदिर का नवनिर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। 50 साल बाद देवता के नए मंदिर का निर्माण किया जा रहा है। देवता के द्वारपाल देवता मड़ेलू के माली खूब राम ने बताया कि पिछले वर्ष देवदार के पेड़ की टहनी टूटने से देवता के मूल स्थान ठारवा में पुराने मंदिर की शिखा टूट गई थी। इसके चलते देवता ने अपने माली के माध्यम से देववाणी में देवलुओं को नया मंदिर बनाने के लिए आधारशिला रखने की बात कही। सभी देवलू ने मिलकर नए मंदिर बनाने का निर्णय लिया। उन्होंने बताया कि काष्ठकुणी शैली में मंदिर का नवनिर्माण किया जा रहा है। इसमें लकड़ियों की नक्काशी की जाएगी। उन्होंने लोगों से अपील की है कि मंदिर के नवनिर्माण के लिए क्षेत्र के दानी सज्जन स्वेच्छा से धनराशि भेंट करें ताकि मंदिर बनकर तैयार हो। विजयादशमी या नवरात्र में मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article