सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Board exams begin today, preparations complete at 32 centres in Kinnaur

Rampur Bushahar News: आज से शुरू होंगी बोर्ड परीक्षाएं, किन्नौर में 32 केंद्रों पर तैयारियां पूरीं

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 02 Mar 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
Board exams begin today, preparations complete at 32 centres in Kinnaur
किन्नौर के देवी चंडिका राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कोठी में बनाया गया परीक्षा केंद्र। संवाद
विज्ञापन
उप निदेशक कुलदीप डोगरा ने विद्यार्थियों को दीं शुभकामनाएं
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
रिकांगपिओ (किन्नौर)। प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला की ओर से संचालित दसवीं और बारहवीं कक्षा की वार्षिक परीक्षाएं मंगलवार से शुरू होंगी। किन्नौर जिले में परीक्षाओं के सफल संचालन के लिए शिक्षा विभाग ने सभी पुख्ता इंतजाम पूरे कर लिए हैं। उच्च शिक्षा उप निदेशक कुलदीप सिंह डोगरा ने जिले के सभी परीक्षार्थियों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि बोर्ड की परीक्षाएं शैक्षणिक जीवन का एक महत्वपूर्ण पड़ाव हैं। विद्यार्थी भय और तनाव को त्याग कर पूर्ण आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच के साथ परीक्षा केंद्रों में जाएं। अपनी मेहनत पर भरोसा रखें और श्रेष्ठ प्रदर्शन करें। जिले में कुल 32 परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए हैं। सभी केंद्रों के समन्वयकों को प्रश्नपत्र और आवश्यक परीक्षा सामग्री समय पर पहुंचा दी गई है। समन्वयकों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और सहयोगपूर्ण माहौल सुनिश्चित किया जाए, ताकि छात्र बिना किसी दबाव के उत्तर लिख सकें। उप निदेशक ने उड़नदस्तों के लिए विशेष दिशा-निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि सभी टीमें आपसी तालमेल के साथ काम करें, ताकि एक समय में एक ही केंद्र पर अनावश्यक भीड़ न जुटे। विभाग का लक्ष्य परीक्षा की गरिमा और निष्पक्षता बनाए रखना है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि परीक्षाओं को सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न करवाने के लिए वे पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article