{"_id":"69b00d64fbb908b5ce0a12bc","slug":"bolero-camper-falls-into-a-deep-gorge-in-labana-sadana-driver-dies-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1032-155758-2026-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: लबाना-सदाना में गहरी खाई में गिरी बोलेरा कैंपर, चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: लबाना-सदाना में गहरी खाई में गिरी बोलेरा कैंपर, चालक की मौत
विज्ञापन
web -
विज्ञापन
. सोमवार रात को हुए हादसे का मंगलवार सुबह लगा पता
. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए पहुंचाया खनेरी अस्पताल
संवाद न्यूज एजेंसी
ज्यूरी (रामपुर बुशहर)। उपमंडल रामपुर के दुर्गम क्षेत्र 15/20 की लबाना-सदाना पंचायत में सोमवार रात को एक बोलेरो कैंपर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में चालक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस को हादसे की सूचना मंगलवार सुबह मिली। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए रामपुर के खनेरी अस्पताल पहुंचाया है। मामला दर्ज कर हादसे की जांच की जा रही है। जानकारी के मुताबिक, बोलेरो कैंपर में विनोद नेगी पुत्र हरि सिंह सोमवार रात को सदाना से अपने घर ज्यूरी के नानन आ रहा था। रात को करीब 1:00 बजे जब बोलेरो कैंपर न्योला के पास पहुंची, तो चालक ने नियंत्रण खो दिया। इससे वाहन सड़क से करीब 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। रात के अंधेरे में और आसपास में कोई बस्ती न होने के कारण दुर्घटना की किसी को पता नहीं चला। सुबह ग्रामीणों ने सड़क से नीचे गाड़ी का सामान गिरा देखा। थोड़ी दूरी में चालक का शव भी पड़ा था। ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस थाना को दी। सूचना मिलते ही ज्यूरी चौकी से पुलिस का दल मौके पर पहुंचा। पुलिस और ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद मृत चालक का शव घटनास्थल से बाहर निकाला। शव को सड़क तक पहुंचाया गया और यहां से पोस्टमार्टम के लिए रामपुर के खनेरी अस्पताल पहुंचाया। झाकड़ी थाना पुलिस मामला दर्ज कर हादसे की छानबीन में जुटी हुई है।
Trending Videos