{"_id":"69b14435ee9096e57f073f93","slug":"video-rampur-youth-busy-repairing-damaged-irrigation-canal-in-rajpura-2026-03-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"रामपुर: राजपुरा में क्षतिग्रस्त सिंचाई कूहल को संवारने में जुटे युवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामपुर: राजपुरा में क्षतिग्रस्त सिंचाई कूहल को संवारने में जुटे युवा
राजपुरा में सेलरा खड्ड में बरसात की भेंट चढ़ी सिंचाई कूहल को दुरुस्त करने का जिम्मा ग्रामीणों ने उठाया है। लगातार चल रहे सूखे के कारण किसान और बागवान परेशान हैं। मटर, आलू सहित अन्य सब्जियां सूखने के कगार पर पहुंच चुकी हैं। ऐसे में राजपुरा गांव के युवाओं ने क्षतिग्रस्त कूहल को दुरुस्त किया है। युवाओं ने अपने पैसे खर्च कर पाइप खरीदी और क्षतिग्रस्त नहर को अस्थायी तौर पर बहाल किया। हालांकि, नहर को स्थायी तौर पर चलाने के लिए बजट की दरकार है।
गौर हो, बरसात के कारण सेलरा खड्ड में बनी सिंचाई नहर का करीब 20 मीटर तक नामोनिशान मिट गया है। इसके कारण किसानों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बारिश नहीं होने के कारण खेत सूखे पड़ गए हैं और जमीन से नमी गायब हो गई है। ऐसे में किसानों की मटर, आलू सहित अन्य सब्जियों पर सूखे की मार पड़ रही है। ऐसे में युवाओं ने क्षतिग्रस्त नहर को दुरुस्त करने का बीड़ा उठाया। युवाओं ने पाइप जोड़कर नहर को अस्थायी तौर पर बहाल किया। वहीं जगह जगह बंद पड़ी नहर को भी संवारा और सिंचाई की सुविधा बहाल की। प्यारे लाल, राकेश चौहान, पुष्पेंद्र कायथ, मोहन सिंह, विनोद चौहान, ऋतिक चौहान, गोंविद, संतोष और बलबीर सहित अन्य ग्रामीणों ने कहा सूखे के कारण किसानी संकट में है। बारिश न होने के कारण बगीचों और सब्जियां पर सूखे का साया पड़ा हुआ है। जमीन से नमी गायब हो गई है और नकदी फसलें प्रभावित हो रही हैं। उन्होंने सरकार और पंचायत से सिंचाई नहर की स्थायी बहाली के लिए बजट की मांग उठाई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।