सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   The forests of Jhalatu-Bashla have been burning for two days

Rampur Bushahar News: दो दिन से धधक रहे झालटू-बशला के जंगल, चारों ओर फैला धुआं

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 10 Mar 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
The forests of Jhalatu-Bashla have been burning for two days
झालटू बशला बीट के जंगल मे आग लगने से मंडलगड़ क्षेत्र में फैला धुंआ। संवाद
web -
विज्ञापन
. ग्रामीणों के सहयोग से वन विभाग के कर्मियों ने आग को किया काबू
Trending Videos

. वन्य प्राणियों समेत चीड़, कायल, देवदार के पेड़ जले



संवाद न्यूज एजेंसी

रोहड़ू।
झालटू-बशला बीट के जंगल में आग लगने से मंडलगड़ क्षेत्र में धुआं ही धुआं फैल गया है। झालटू-बशला के जंगल दो दिन से धधक रहे हैं। इससे जंगल में वन्य प्राणियों के मारे जाने की भी आशंका है। कई चीड़, कायल और देवदार के पेड़ भी नष्ट हो चुके हैं। आग को बुझाने के लिए वन विभाग की टीम दिनरात कार्य कर रही है। इस कार्य में स्थानीय लोग भी वन विभाग का सहयोग कर रहे हैं। सोमवार को भी रात 2:00 बजे तक वन विभाग के कर्मचारियों के साथ 50 समाज सेवी और फायर ब्रिगेड के कर्मचारी आग को काबू करने के लिए जुटे रहे। आग कि लपटें इतनी भयानक थी कि आग पर रात को नियंत्रण करना कठिन हो गया। मंगलवार सुबह को भी 20 से 25 महिलाएं और वन विभाग की टीम आग को बुझाने का प्रयास करती रही। इस जंगल में यह आग दो दिन से लगी हुई है, जो मंगलवार दोपहर तक कुछ हद तक नियंत्रण में आ चुकी है। आग लोगों कि लापरवाही से फैली है। वन विभाग का कहना है कि इस जंगल में आग लगने का यह सिलसिला कई साल से चल रहा है, जिसे रोकने के लिए स्थानीय लोगो को समय समय पर जागरूक भी किया जाता रहा है। फिर भी लोग अपने बगीचों के साथ लगते वन क्षेत्र में आग लगाने से परहेज नहीं करते हैं। वन मंडल अधिकारी रोहड़ू रवि शंकर शर्मा ने बताया कि आग पर काबू पाने के लिए वन विभाग कि टीम मौके पर है। लोगों के सहयोग से आग पर मंगलवार दोपहर तक काबू पा लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed