{"_id":"69b00e670a343932cf026cc9","slug":"make-a-clear-mention-of-inactive-and-defunct-bank-accounts-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1032-155761-2026-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"विभागों के निष्क्रिय खातों को करें सक्रिय : एसडीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विभागों के निष्क्रिय खातों को करें सक्रिय : एसडीएम
विज्ञापन
रामपुर में आयोजित समीक्षा बैठक में विभागों और बैंक अधिकारियों से चर्चा करते एसडीएम हर्ष अमरेंद्
विज्ञापन
. निष्क्रिय और डीईएएफ बैंक खातों का तैयार करें स्पष्ट उल्लेख
. समीक्षा बैठक में निष्क्रिय खातों में बची शेष राशि को राज्य कोषागार में जमा करवाने के दिए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। बैंकों में निष्क्रिय और डीईएएफ बैंक खातों का स्पष्ट उल्लेख जल्द तैयार किया जाए और इन खातों में बची राशि को राज्य कोषागार में जमा किया जाए। एसडीएम हर्ष अमरेंद्र सिंह ने मंगलवार को हुई समीक्षा बैठक में विभिन्न विभागों और बैंक अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने बैंक प्रबंधन को विभागों के निष्क्रिय खातों को सक्रिय करने के लिए भी कहा। रामपुर में मंगलवार को एसडीएम हर्ष अमरेंद्र सिंह की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक हुई। बैठक में विभिन्न विभागों के निष्क्रिय (इनऑपरेटिव) और डीईएएफ (डिपॉजिटर एजुकेशन एंड अवेयरनेस फंड) से संबंधित बैंक खातों को सक्रिय करने, इन खातों में उपलब्ध शेष राशि को राज्य कोषागार में जमा करवाने के संबंध में चर्चा हुई। बैठक का उद्देश्य सरकार की ओर से जारी दिशा-निर्देशों के अनुपालन की प्रगति की समीक्षा करना था। बैठक में उपमंडल रामपुर के विभिन्न विभागों के कार्यालय अध्यक्षों के साथ-साथ क्षेत्र के विभिन्न बैंकों के शाखा प्रबंधकों ने भाग लिया। इस दौरान उपमंडल के अंतर्गत संचालित विभागीय बैंक खातों की वर्तमान स्थिति पर चर्चा की गई। विशेष रूप से उन खातों पर ध्यान केंद्रित किया गया, जो लंबे समय से निष्क्रिय पड़े हुए हैं या जिनका संचालन नियमित रूप से नहीं हो रहा है। एसडीएम ने निर्देश दिए कि सभी विभाग अपने-अपने बैंक खातों का अद्यतन विवरण तैयार करें, जिसमें सक्रिय खातों, निष्क्रिय खातों और डीईएएफ श्रेणी में आने वाले खातों का स्पष्ट उल्लेख हो। उन्होंने कहा कि जो खाते लंबे समय से निष्क्रिय हैं, उन्हें आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर शीघ्र सक्रिय किया जाए और जिन खातों में राशि उपलब्ध है, उनके संबंध में सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। बैठक के दौरान बैंक शाखा प्रबंधकों से भी निष्क्रिय एवं डीईएएफ खातों के संबंध में विस्तृत जानकारी साझा करने को कहा गया। एसडीएम ने बैंक अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर खातों की अद्यतन स्थिति उपलब्ध करवाएं और आवश्यक प्रक्रिया को शीघ्र पूर्ण करने में विभागों का सहयोग करें। एसडीएम ने बैठक में भाग न लेने वाले अधिकारियों को लेकर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने निर्देश दिए कि ऐसे सभी विभाग अपने-अपने विभाग से संबंधित निष्क्रिय और डीईएएफ खातों की विस्तृत रिपोर्ट अनिवार्य रूप से बुधवार तक कार्यालय में प्रस्तुत करें। इस मौके पर बागवानी विकास अधिकारी रामपुर जोगिंद्र सिंह, तहसील कल्याण अधिकारी कर्मवीर, विभिन्न विभागों के अधिकारी, बैंक शाखा प्रबंधक और संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
Trending Videos