{"_id":"69b685f649a916f0c50958b7","slug":"business-at-the-phag-fair-plummets-leaving-traders-disappointedbusiness-at-the-phag-fair-plummets-leaving-traders-disappointed-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1032-156070-2026-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: फाग मेले में घटा कारोबार, व्यापारी मायूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: फाग मेले में घटा कारोबार, व्यापारी मायूस
विज्ञापन
फाग मेले में सजी दुकानों में रविवार को खरीदारी करते लोग। संवाद
विज्ञापन
रविवार को मेले में खरीदारी करने पहुंचे ग्रामीण इलाकों के लोग
नगर परिषद ने 25 मार्च तक दी है मेले में व्यापार की अनुमति
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर।
रामपुर में चार दिवसीय फाग मेला समाप्त हो गया है, लेकिन व्यापारिक गतिविधियां जारी हैं। बीते वर्षों के मुकाबले इस बार व्यापार मंदा चल रहा है। इस कारण व्यापारी मायूस हैं। हालांकि, रविवार को एनएच-पांच पर सजी दुकानों में लोग दिनभर खरीदारी करते रहे। दूरदराज के ग्रामीण इलाकों से लोग खरीदारी करने के लिए पहुंचे। लोगों ने गर्मियों के कपड़े, औजार और जरूरत का सामान खरीदा। मेले में सस्ते दामों पर बेहतर सामान मिल रहा है। रामपुर में जिला स्तरीय फाग मेला 5 मार्च से शुरू हुआ और 8 मार्च तक चला। इस मेले में स्थानीय और बाहरी राज्यों के व्यापारी पहुंचते हैं। शहर के पुराने बस अड्डे से लेकर पुराने अस्पताल तक दुकानें सजी हैं। मेले में इस बार व्यापार गतिविधियां बीते वर्षों के मुकाबले कम हो गई हैं। नगर परिषद ने मेले में पहुंचे व्यापारियों को 25 मार्च तक व्यापार सजाने की अनुमति दी है। मेले को लेकर करीब 120 प्लॉट बिके हैं। व्यापारी सोनू, बिस्वास, राहुल, सुल्तान, हामीद, मुकेश ने कहा कि इस बार मेले में कारोबार मंदा चल रहा है। जिस कारोबार की उम्मीद लेकर वे मेले में पहुंचे थे, उसके अनुसार व्यापार काफी धीमा चल रहा है। इस बार मेले में कम दुकानें सजी हैं। इसके बावजूद व्यापार गतिविधियां घटी हैं। ऐसे में उन्हें अपना किराया निकालना भी मुश्किल हो गया है।
Trending Videos