बेहतर अनुभव के लिए ऐप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Car falls into ditch in Chaupal, five injured

Rampur Bushahar News: चौपाल में कार खाई में गिरी, पांच लोग घायल

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 24 Mar 2026 11:10 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
सरांह मार्ग पर चालक का नियंत्रण खोने से हादसा
Trending Videos

सभी घायलों का अस्पताल में उपचार जारी
प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर चलाया राहत व बचाव कार्य
घायलों को 4-4 हजार रुपये की फौरी सहायता
संवाद न्यूज एजेंसी
चौपाल रोहडू। उपमंडल चौपाल के तहत सरांह मार्ग पर मंगलवार दोपहर करीब 1:30 बजे कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इसमें पांच लोग घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है।
कार में सवार पांच लोग सरांह-कंडा मार्ग पर लिंगजार गांव की ओर जा रहे थे। इसी दौरान चालक का नियंत्रण खोने से कार खाई में गिर गई। पुलिस के अनुसार दुर्घटना के कारणों का अभी पूरी तरह स्पष्ट पता नहीं चल पाया है, हालांकि प्राथमिक जांच में चालक का नियंत्रण खोना ही हादसे का कारण माना जा रहा है। हादसे में घायल होने वालों में शुभम (27), निवासी राजगढ़ जिला सिरमौर, मृदुल (22), अंतरिक्ष (21), आशीष (25) और साहिल (25) निवासी गांव भूठ लिंगजार शामिल हैं। सभी घायलों का अस्पताल में उपचार जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन की ओर से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। तहसील प्रशासन चौपाल की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। घायलों को फौरी राहत के तौर पर 4000-4000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई है। तहसीलदार ने बताया कि मामले की जांच जारी है और दुर्घटना के सटीक कारणों का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed