सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   CBSE status has been granted, but education is not available in the science and commerce streams

Rampur Bushahar News: सीबीएसई का मिला दर्जा, विज्ञान और वाणिज्य संकाय में नहीं मिल रही शिक्षा

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 29 Apr 2026 11:11 PM IST
विज्ञापन
CBSE status has been granted, but education is not available in the science and commerce streams
ननखड़ी स्कूल में विज्ञान और वाणिज्य संकाय की कक्षाएं शुरू करने की उठी मांग। संवाद
विज्ञापन
ननखड़ी स्कूल में दो संकाय की कक्षाएं शुरू करने की अभिभावकों ने उठाई मांग
Trending Videos

शिक्षा प्राप्त करने के लिए रामपुर और दूसरे स्कूलों में जा रहे हैं विद्यार्थी
विधायक ने शिक्षा मंत्री को लिखा पत्र, जल्द कक्षाएं शुरू करवाने की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
ननखड़ी (रामपुर बुशहर)।
उपमंडल रामपुर की ननखड़ी के वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला को सीबीएसई से संबद्ध किया गया है। अब क्षेत्र के विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर की शिक्षा मुहैया करवाई जाएगी, लेकिन सीबीएसई का दर्जा मिलने के बावजूद स्कूल में अभी तक महत्वपूर्ण विज्ञान और वाणिज्य संकाय में शिक्षा की सुविधा नहीं मिल रही। इस कारण क्षेत्र के विद्यार्थियों को रामपुर या फिर दूसरे स्कूलों का रुख करना पड़ रहा है। अभिभावकों ने प्रदेश सरकार और शिक्षा मंत्री से स्कूल में जल्द इन दोनों संकाय की कक्षाएं शुरू करने की गुहार लगाई है। ननखड़ी स्कूल को सीबीएसई का दर्जा मिलने से क्षेत्र की 18 पंचायतों के अभिभावकों में खुशी का माहौल है। इस वर्ष स्कूल में 129 विद्यार्थी बाल वाटिका से लेकर 12वीं कक्षा तक शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं, लेकिन विज्ञान, वाणिज्य संकाय और अर्थशास्त्र के विद्यार्थियों को ननखड़ी से 60 किलोमीटर दूर रामपुर या फिर देलठ स्कूल में जाने को मजबूर होना पड़ रहा है। क्योंकि स्कूल में अभी तक इन विषयों को ही शुरू नहीं किया गया है। पूर्व प्रधान ननखड़ी राजेश कुमार, अभिभावक संतोष मेहता, सुदेश कायथ, रोशन लाल, बृज लाल, गुलाब कुमार, गगन ठाकुर, रूमाल सिंह मेहता, फकीर चंद, दयाल नलवा सहित अन्य ने कहा कि स्कूल को सीबीएसई का दर्जा देना हर्ष का विषय है, लेकिन विद्यार्थियों की इच्छा अनुरूप उन्हें विज्ञान और वाणिज्य संकाय में शिक्षा ग्रहण करने की सुविधा मिलनी चाहिए। उन्होंने प्रदेश सरकार और शिक्षा मंत्री से स्कूल में दोनों संकाय शुरू कर क्षेत्र के विद्यार्थियों को राहत देने की मांग उठाई है। ननखड़ी स्कूल की कार्यकारी प्रधानाचार्य बीना ठाकुर ने बताया कि अब तक स्कूल में 129 विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया है। स्कूल में विज्ञान और वाणिज्य संकाय के तहत कक्षाएं शुरू करने को लेकर विभाग के उच्चाधिकारियों से मांग रखी गई है।

विधायक नंद लाल ने शिक्षा मंत्री को भेजा पत्र
स्कूल को सीबीएसई का दर्जा मिलने के बाद सातवें वित्त आयोग अध्यक्ष एवं स्थानीय विधायक नंद लाल ने सरकार का आभार जताया है। उन्होंने शिक्षा मंत्री से इसी शैक्षणिक सत्र से स्कूल में विज्ञान, वाणिज्य और अर्थशास्त्र जैसे विषय उपलब्ध शुरू करने की मांग की है। उन्होंने पत्र में लिखा है कि यदि ऐसा नहीं होता तो विद्यार्थियों को अपने गृह क्षेत्र से दूर स्थित विद्यालयों में जाना पड़ेगा, जिससे अभिभावकों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ेगा। ऐसे में विद्यार्थी घरद्वार पर गुणात्मक शिक्षा से वंचित हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed