{"_id":"6a786db2d64669c16200d7ff","slug":"command-of-the-bhimakali-trust-tenants-committee-handed-over-to-krishna-gopal-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-166847-2026-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: कृष्ण गोपाल को सौंपी भीमाकाली न्यास किरायेदार समिति की कमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: कृष्ण गोपाल को सौंपी भीमाकाली न्यास किरायेदार समिति की कमान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वीरेंद्र शर्मा सचिव और नवीन भलूनी चुने मुख्य सलाहकार
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। भीमाकाली मंदिर समूह न्यास के किरायेदारों ने रविवार को बैठक की। अध्यक्षता भड़ावली पंचायत के प्रधान कृष्ण गोपाल ने की। बैठक में समूह न्यास के सभी किरायेदारों ने कार्यकारिणी का गठन किया। बैठक में निर्णय के बाद कमेटी का नाम भीमाकाली न्यास किरायेदार समिति रखा गया। कृष्ण गोपाल को सर्वसम्मति से अध्यक्ष की कमान सौंपी गई। महेंद्र कश्मीरी को उपाध्यक्ष का कार्यभार सौंपा गया। वीरेंद्र शर्मा को सचिव, रणजीत सिंह को संयुक्त सचिव और पुरुषोत्तम शर्मा को कोषाध्यक्ष बनाया गया। नवीन भलूनी को सलाहकार का दायित्व सौंपा गया। भालचंद को प्रेस सचिव और शाक्या नेगी को कानूनी सलाहकार बनाया गया। मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी महेंद्र को सौंपी गई। बैठक में चर्चा के बाद निर्णय लिया गया कि सभी सदस्य 100 रुपये मासिक शुल्क देंगे। जल्द ही समिति का पंजीकरण किया जाएगा। वहीं, नवनिर्वाचित प्रधान कृष्ण गोपाल ने कहा कि समिति का मुख्य उद्देश्य भीमाकाली मंदिर ट्रस्ट में स्थित दुकानों के किरायेदारों को आने वाली विभिन्न समस्याओं को प्रशासन और संबंधित अधिकारी के समक्ष रखना है। समस्याओं को समय रहते दूर करना भी समिति का लक्ष्य होगा।