{"_id":"69cbcc6521bc50a2470d150b","slug":"construction-of-parking-to-deal-with-traffic-jam-in-rampur-city-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-157196-2026-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: रामपुर शहर में जाम से निपटने के लिए पार्किंग का हो निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: रामपुर शहर में जाम से निपटने के लिए पार्किंग का हो निर्माण
विज्ञापन
रामपुर में पार्किंग निर्माण को लेकर एसडीएम हर्ष अमरेंद्र सिंह को ज्ञापन सौंपते कांग्रेस शहरी जो
विज्ञापन
कांग्रेस शहरी जोन ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, मांगा समाधान
एसडीएम कार्यालय के साथ सुरक्षा दीवार में भी पड़ीं दरारें, हादसों का बढ़ा अंदेशा
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर।
रामपुर शहर में जाम की समस्या से निपटने के लिए पार्किंग की मांग उठाई है। वहीं, एसडीएम कार्यालय के समीप सुरक्षा दीवार में भी दरारें पड़ी हुई हैं, जो कभी भी ढह सकती हैं। ऐसे में हादसा होने अंदेशा बढ़ गया है। मंगलवार को कांग्रेस शहरी जाेन रामपुर के अध्यक्ष राजेश गुप्ता की अध्यक्षता में एक प्रतिनिधिमंडल एसडीएम हर्ष अमरेंद्र सिंह से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा और समस्याओं का समाधान करने की गुहार लगाई। सौंपे ज्ञापन में बताया कि एसडीएम कार्यालय रामपुर में कार्यरत अधिकारियों, कर्मचारियों और कार्यालय पहुंचने वाली आम जनता के लिए पार्किंग की कोई सुविधा नहीं है। तहसील कार्यालय रामपुर में रोजाना रामपुर उपमंडल के अलावा किन्नौर, कुल्लू और मंडी के लोग भी अपने कार्य करवाने आते हैं। इन लोगों में कई दिव्यांग, बीमार, वृद्ध और गर्भवती महिलाएं भी होती हैं। एसडीएम कार्यालय राष्ट्रीय राजमार्ग के साथ स्थित है। गाड़ी से लोगों को उतरने और चढ़ने में समय लगता है, जिस से जाम की स्थिति उत्पन्न हो रही है। साथ ही दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। कार्यालय के साथ राष्ट्रीय राजमार्ग की ओर से लगी सुरक्षा दीवार में भी दरारें दिख रही हैं, जो कभी भी ढह सकती है, जिन्हें अनदेखा किया जा रहा है। इस मौके पर अधिवक्ता डीडी कश्यप, मोहन भाटिया, वीरेंद्र भलूनी और दीवान जक्टू सहित अन्य मौजूद रहे।
Trending Videos