सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Rudra Pratap won the title of Mr., Ishika won the title of Miss Farewell

Rampur Bushahar News: रुद्र प्रताप को मिस्टर, इशिका को मिस फेयरवेल का खिताब

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 31 Mar 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
Rudra Pratap won the title of Mr., Ishika won the title of Miss Farewell
हिमालयन पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल रोहड़ू में मिस्टर और मिस फेयरवेल को सम्मानित करते हुए। स्र
विज्ञापन
हिमालयन पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल रोहड़ू में फेयरवेल समारोह
Trending Videos



संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू।
हिमालयन पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल रोहड़ू में मंगलवार को कक्षा 10वीं के विद्यार्थियों ने सीनियर के सम्मान में फेयरवेल समारोह का आयोजन किया। इस वर्ष फेयरवेल का थीम फ्रॉम स्पार्क्स टू फ्लेम रखा गया, जो विद्यार्थियों की शुरुआत से सफलता तक की यात्रा को दर्शाता है। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम से समां बांधा। मिस्टर और मिस फेयरवेल स्पर्धा मुख्य आकर्षण का केंद्र रही। इसमें रुद्र प्रताप सिंह को मिस्टर फेयरवेल और इशिका झगटा को मिस फेयरवेल के खिताब से सम्मानित किया गया। अभय थारटा और हर्षिता शर्मा को रनरअप घोषित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन दिनेश शर्मा, प्रधानाचार्या रंजू शर्मा, नगेंद्र लूटा, जगदेव चौहान, पवन सूर्यान, दिनेश शर्मा, आंचल शर्मा, बलवंत शर्मा, पृथ्वी राज नेगी, पूजा कपराल, वंदना शर्मा, संगीता मेहता, सुरुचि शर्मा, दिव्या ठाकुर, नितिका राठौर, वनिता चौहान, पारुल, अनुष्का शर्मा, श्रुति शर्मा, रविकांता चौहान और हितंबदा राणा उपस्थिति रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed