{"_id":"6a79cc911719b65da00a328b","slug":"crackdown-on-drugs-on-rahighat-bypass-road-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1003-166927-2026-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: ठियोग में 3.12 ग्राम चिट्टा बरामद, दो युवक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: ठियोग में 3.12 ग्राम चिट्टा बरामद, दो युवक गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रहीघाट बाईपास रोड पर गश्त के दौरान पकड़े गए आरोपी
संवाद न्यूज एजेंसी
ठियोग (रामपुर बुशहर)। पुलिस ने रहीघाट बाईपास रोड पर गश्त के दौरान दो युवकों को 3.12 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, रहीघाट बाईपास रोड पर गश्त के दौरान दो युवकों की संदिग्ध गतिविधि देखी गई। पुलिस ने उन्हें काबू करने का प्रयास किया। इस दौरान युवकों ने सड़क के किनारे नाली में एक पुड़िया फेंकी। पुलिस ने तुरंत पुड़िया को कब्जे में लिया। जांच करने पर उसमें 3.12 ग्राम चिट्टा पाया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान ठियोग के नलेहा निवासी 19 वर्षीय सौरव वेक्टा और ठियोग के ही नैरा गांव निवासी 24 वर्षीय कुणाल वर्मा के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ ठियोग थाने में एनडीपीएस अधिनियम की धारा 21 व 29 के तहत मामला दर्ज किया है। मामले की आगामी जांच शुरू कर दी गई है। एसएसपी गौरव सिंह ने बताया कि पुलिस नशीले पदार्थों के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है। एनडीपीएस अधिनियम के तहत नशीले पदार्थों की तस्करी और सेवन पर सख्त कार्रवाई का प्रावधान है। इस मामले में आगे की जांच जारी है। जांच के दौरान और भी खुलासे होने की संभावना है।