फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Culvert construction completed in Kotkhai market, traffic normal from today

Rampur Bushahar News: कोटखाई बाजार में कल्वर्ट निर्माण पूरा, आज से यातायात सामान्य

Mon, 13 Jul 2026 11:56 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
पानी निकासी व्यवस्था सुधारने के लिए दो दिन चला कार्य, जलभराव की समस्या से मिलेगी राहत
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
कोटखाई (रोहड़ू)। कोटखाई बाजार में पानी निकासी व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए लोक निर्माण विभाग की ओर से सड़क पर नए कल्वर्ट डालने का कार्य सोमवार शाम तक पूरा कर लिया गया। इसके साथ ही मंगलवार से कोटखाई चौक से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तक सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही सामान्य रूप से बहाल हो जाएगी।
लोक निर्माण विभाग के अनुसार कोटखाई चौक से वर्षा जल की समुचित निकासी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से नए कल्वर्ट स्थापित किए हैं। पहले लगाए कल्वर्ट बंद हो जाने के कारण पानी की निकासी प्रभावित हो रही थी। इससे सड़क को नुकसान पहुंचने की आशंका बनी हुई थी। विभाग ने कार्य के दौरान सहयोग करने के लिए स्थानीय लोगों का आभार भी जताया।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग कोटखाई के अधिशासी अभियंता अखिल चौहान ने बताया कि पंजाब नेशनल बैंक के समीप पुराने कल्वर्ट बंद होने के कारण नए कल्वर्ट लगाने पड़े। उन्होंने कहा कि नए कल्वर्ट से पानी की निकासी सुचारु होगी, सड़क सुरक्षित रहेगी और जलभराव की समस्या से भी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कल्वर्ट निर्माण कार्य के चलते रविवार और सोमवार को कोटखाई चौक से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तक वाहनों की आवाजाही पर अस्थायी प्रतिबंध लगाया गया था। कार्य पूरा होने के बाद सोमवार शाम को मार्ग यातायात के लिए तैयार कर दिया गया और मंगलवार सुबह से इस मार्ग पर वाहनों की आवाजाही सामान्य हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed