{"_id":"6a54d9ad5f6387fa2201ac42","slug":"shiv-stuti-mahayagya-begins-in-pangna-with-a-ceremonial-procession-rampur-hp-news-r-19-1-sml1009-752793-2026-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: पांगणा में शोभायात्रा के साथ शिव स्तुति महायज्ञ शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: पांगणा में शोभायात्रा के साथ शिव स्तुति महायज्ञ शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करसोग (मंडी)। सुकेत रियासत की प्राचीन राजधानी पांगणा में सावन मास के अवसर पर 11 दिवसीय श्री शिव स्तुति महायज्ञ का सोमवार को भव्य कलश यात्रा और नगर परिक्रमा के साथ शुभारंभ हुआ।
आयोजन समिति के निदेशक एडवोकेट डॉ. जितेंद्र महाजन ने बताया कि महायज्ञ का शुभारंभ सुकेत अधिष्ठात्री श्री राज-राजेश्वरी महामाया दुर्गा मंदिर से हुआ। यहां से 20 युगलों ने 20 पवित्र धर्मग्रंथों एवं पुराणों को सिर पर धारण कर भव्य नगर परिक्रमा की। शोभायात्रा में प्रमुख धर्मग्रंथ शामिल रहे। महामाया भुवनेश्वरी पांगणा की दिव्य देव रथयात्रा भी नगर परिक्रमा का आकर्षण रही। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
आयोजन समिति के अनुसार महायज्ञ के दौरान 11 भंडारों का आयोजन किया जाएगा। इनमें दो भंडारे शिमला, एक मंडी और एक सुंदरनगर के श्रद्धालुओं की ओर से लगाया जाएगा। समिति ने श्रद्धालुओं से 23 जुलाई तक चलने वाले महायज्ञ में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है। संवाद