फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Sandhira Kapil became the president and Seema became the vice president in Nerwa NP.

Rampur Bushahar News: नेरवा नपं में संधीरा कपिल अध्यक्ष और सीमा बनीं उपाध्यक्ष

Mon, 13 Jul 2026 11:51 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
Sandhira Kapil became the president and Seema became the vice president in Nerwa NP.
नेरवा में नगर पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष के साथ विधायक बलवीर वर्मा। संवाद
सर्वसम्मति से हुआ चुनाव
विज्ञापन

विधायक बलबीर के साथ नेरवा बाजार में निकाली रैली
संवाद न्यूज एजेंसी
नेरवा (रोहडू)। नगर पंचायत नेरवा के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए सोमवार को सर्वसम्मति से चुनाव हुआ। संधीरा कपिल को अध्यक्ष तथा सीमा मनसाइक को उपाध्यक्ष निर्वाचित किया गया। दोनों पदाधिकारियों के निर्विरोध चयन के बाद स्थानीय लोगों और समर्थकों में उत्साह का माहौल रहा। दोनों ने पूर्व में भारतीय जनता पार्टी को समर्थन देने की घोषणा की थी, जिससे इस चुनाव को राजनीतिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
चौपाल के विधायक बलबीर सिंह वर्मा ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष संधीरा कपिल और उपाध्यक्ष सीमा मनसाइक को बधाई देते हुए कहा कि दोनों सभी पार्षदों को साथ लेकर नेरवा के विकास को नई दिशा देंगे। उन्होंने विश्वास जताया कि उनके कार्यकाल में नगर की मूलभूत समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता मिलेगी और क्षेत्र का समग्र विकास होगा।
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि जनता ने जिन अपेक्षाओं के साथ नए प्रतिनिधियों को जिम्मेदारी सौंपी है, वे उन पर खरा उतरेंगे और विकास कार्यों को गति देंगे। चुनाव प्रक्रिया पूरी होने के बाद विधायक बलबीर सिंह वर्मा ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और पार्षदों के साथ नेरवा बाजार में रैली निकाली। इसके बाद सभी ने डूंडी माता मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed