फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Drinking water crisis deepens in Theog; persists for five days.

Rampur Bushahar News: ठियोग में पांच दिन से गहराया पेयजल संकट

Mon, 13 Jul 2026 11:53 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
गिरि खड्ड में गाद और पंपों की खराबी से जलापूर्ति ठप, आज आपूर्ति बहाल होने की उम्मीद
विज्ञापन

ठियोग में पांच दिन से गहराया पेयजल संकट, अमृत-2 योजना अधूरी रहने से बढ़ी मुश्किलें
.योजना समय पर पूरी हो जाती तो जल संकट का सामना नहीं करना पड़ता
स्थानीय लोगों में जल संकट को लेकर भारी नाराजगी
संवाद न्यूज एजेंसी
ठियोग (रामपुर बुशहर)। नगर परिषद ठियोग के पांचों वार्डों में पांच दिनों से पेयजल संकट गहरा गया है। लगातार जलापूर्ति बाधित रहने से हजारों लोगों का जनजीवन प्रभावित हुआ है। उन्हें पीने के पानी के लिए वैकल्पिक व्यवस्थाओं का सहारा लेना पड़ रहा है। गिरि खड्ड में गाद बढ़ने और पंपिंग मशीनरी में आई तकनीकी खराबियों के कारण यह स्थिति बनी है।
लोगों का आरोप है कि जलापूर्ति व्यवस्था के लिए अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं किया गया। उनका कहना है कि अमृत-2 पेयजल योजना की टेस्टिंग 31 मार्च को पूरी हो चुकी थी, लेकिन करोड़ों रुपये की धनराशि जारी न होने के कारण योजना अब भी अधूरी है। यदि इसे समय पर पूरा कर लिया जाता तो शहर को मौजूदा जल संकट का सामना नहीं करना पड़ता।
विज्ञापन

लगातार बारिश से गिरि नदी में अत्यधिक गाद आने के कारण पंपिंग प्रभावित हुई। इससे पानी उठाना संभव नहीं हो सका। इसके बाद सेकंड स्टेज कंडा में पंपिंग मशीन की बेयरिंग खराब हो गई। बुधवार को सबमर्सिबल पंप में खराबी आने से पूरी जलापूर्ति व्यवस्था ठप हो गई। इन तकनीकी समस्याओं के चलते शहर के अधिकांश हिस्सों में पिछले पांच दिनों से पानी की आपूर्ति नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमृत-2 योजना के तहत प्रतिदिन 1.9 एमएलडी पानी उठाने की व्यवस्था प्रस्तावित है। इसके लिए ट्यूब सेटलर और रैपिड सैंड फिल्टर सिस्टम स्थापित किए जा चुके हैं तथा पांच किलोमीटर लंबी पाइपलाइन भी बिछाई गई है। डीएवी स्कूल, हिमुडा कॉलोनी, कोर्ट कॉलोनी, बासा ठियोग, चुंडू और छईधाला के जल भंडारण टैंक तैयार हैं, लेकिन इन्हें मुख्य व्यवस्था से जोड़ने का कार्य पिछले चार महीनों से लंबित है।

जल संकट को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी है। उन्होंने सरकार और जल शक्ति विभाग से खराब पंपों की तत्काल मरम्मत कर जलापूर्ति सुचारु करने की मांग की है। जल शक्ति विभाग के सहायक अभियंता संजीत मेहता ने बताया कि गिरी नदी में गाद कम हो गई है और मशीनरी भी दुरुस्त कर दी गई है। उन्होंने मंगलवार से पेयजल आपूर्ति बहाल होने की उम्मीद जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed