{"_id":"6a54d9010cca59fd0105156d","slug":"do-not-be-negligent-in-dealing-with-disasters-lokendra-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-164631-2026-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"आपदा से निपटने में लापरवाही न बरतें : लोकेंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आपदा से निपटने में लापरवाही न बरतें : लोकेंद्र
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधायक ने अधिकारियों के साथ की बैठक
निरमंड में मानसून आपदा से निपटने के दिए निर्देश
संवेदनशील सड़कों पर मशीनरी तैनात करें
संवाद न्यूज एजेंसी
निरमंड (कुल्लू)। मानसून में प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। सोमवार को निरमंड में विधायक लोकेंद्र कुमार ने विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर राहत एवं बचाव व्यवस्था का जायजा लिया।
बैठक में आपदा प्रबंधन की तैयारियों का विभागवार आकलन किया गया। भूस्खलन, सड़क अवरोध, बाढ़, पेयजल एवं विद्युत आपूर्ति, संचार व्यवस्था और स्वास्थ्य सेवाओं सहित संभावित चुनौतियों पर विस्तार से चर्चा की गई। अधिकारियों ने तैयारियों और कार्ययोजना की विधायक को जानकारी दी। बैठक में विभागों के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया।
लोकेंद्र ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि संभावित आपदा की स्थिति में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। आवश्यक मशीनरी, संसाधन और मानव बल पहले से तैयार रखें, ताकि आपात स्थिति में राहत एवं बचाव कार्य तुरंत शुरू किए जा सकें। प्रभावित लोगों तक समय पर सहायता पहुंचाना सभी विभागों की प्राथमिक जिम्मेदारी है।
विज्ञापन
उन्होंने लोक निर्माण विभाग को भूस्खलन संभावित और संवेदनशील सड़कों पर मशीनरी तैनात रखने, जल शक्ति विभाग को पेयजल योजनाओं की नियमित निगरानी करने तथा विद्युत विभाग को बिजली आपूर्ति बाधित होने की स्थिति में शीघ्र बहाली सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही विभागों को मौसम विभाग की चेतावनियों पर लगातार नजर रखने और संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने को कहा।
बैठक में एसडीएम जगदीप सिंह राठौर, पंचायत समिति अध्यक्ष मुगला देवी, उपाध्यक्ष हेमलता, बीएमओ प्रदीप नेगी, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता आनंद शर्मा, जल शक्ति विभाग के सहायक अभियंता कैलाश भारद्वाज सहित विभागों के अधिकारी और पंचायत प्रतिनिधि मौजूद रहे।