सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Deepak Mehta was given the command of District Mahasu Youth Front and Media Incharge

Rampur Bushahar News: दीपक मेहता को सौंपी जिला महासू युवा मोर्चा सह मीडिया प्रभारी की कमान

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 12 Mar 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Deepak Mehta was given the command of District Mahasu Youth Front and Media Incharge
दीपक मेहता चुने जिला महासू युवा मोर्चा सह मीडिया प्रभारी। स्रोत : संगठन।
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। भारतीय जनता युवा मोर्चा संगठनात्मक जिला महासू की कार्यकारिणी का विस्तार किया गया है। जिला महासू में कार्यकारिणी का कुनबा बढ़ाकर संगठन को मजबूती दी जा रही है। युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष, भाजपा जिला अध्यक्ष सहित जिला महासू के तहत सभी मंडल अध्यक्षों और शीर्ष नेतृत्व से चर्चा के बाद युवा मोर्चा महासू जिला अध्यक्ष नवजोत शर्मा ने युवा मोर्चा की जिला कार्यकारिणी की घोषणा की है। भड़ावली पंचायत के कुमसू गांव के दीपक मेहता को जिला महासू युवा मोर्चा सह मीडिया प्रभारी का जिम्मा सौंपा गया है। दीपक मेहता की नियुक्ति पर युवाओं में खुशी का माहौल है। क्षेत्र के युवाओं ने उन्हें बधाई दी है। दीपक मेहता इससे पहले युवा मोर्चा महामंत्री रामपुर मंडल सहित कई अन्य पदों को भी बखूबी निभा चुके हैं। संगठन का मानना है कि दीपक के नेतृत्व में सोशल मीडिया और मीडिया केे माध्यम से युवाओं की आवाज और बुलंद होगी। वहीं, नवनियुक्त जिला महासू युवा मोर्चा सह मीडिया प्रभारी दीपक मेहता ने संगठन और तमाम शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया है। कहा कि संगठन ने जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसे पूरी निष्ठा के साथ निभाया जाएगा। संगठन की मजबूती के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article