सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   The court sent the drug smuggler to jail for three months

Rampur Bushahar News: आदतन चिट्टा तस्कर को तीन माह के लिए भेजा जेल

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 12 Mar 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
चिट्टे के साथ तीन बार पकड़ा जा चुका है आरोपी
Trending Videos

शिमला पुलिस ने 43 दिन में 30 तस्करों को डिटेंशन आदेश के आधार जेल भेजा

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। प्रदेश सरकार की ओर से जारी डिटेंशन ऑर्डर की अनुपालना में पुलिस ने पीआईटीएनडीपीएस अधिनियम एक्ट के तहत एक आदतन नशा तस्कर को तीन माह के लिए जेल भेज दिया है। आरोपी कुल्लू जिला की तहसील आनी, लगौटी, गांव कैशल निवासी 38 वर्षीय सतपाल पहले भी मादक पदार्थों से संबंधित मामलों में संलिप्त पाया गया है। पुलिस थाना रामपुर ने 8 फरवरी 2023 को आरोपी से 6.50 ग्राम चिट्टा बरामद किया था। पुलिस थाना ननखड़ी में 30 जुलाई 2024 को 8 ग्राम चिट्टा बरामदगी मामले में केस दर्ज किया गया। तीसरे मामले में रामपुर पुलिस ने 27 जुलाई 2025 को आरोपी से 2 ग्राम चिट्टा बरामद किया। उपरोक्त मामलों में आरोपी की बार-बार संलिप्तता को ध्यान में रखते हुए और नशा तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से उसके विरुद्ध पिट एनडीपीएस एक्ट के तहत यह कार्रवाई की गई है। शिमला पुलिस ने अभी तक 43 दिनों में 30 आदतन चिट्टा तस्करों को जेल भेजा है। एसएसपी शिमला गौरव सिंह ने बताया कि ऐसी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed