सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Pensioner Welfare Association Rampur held a meeting in Jury and Sarahan

Rampur Bushahar News: पेंशनरों की लंबित मांगों को जल्द पूरा करें सरकार

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 12 Mar 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
Pensioner Welfare Association Rampur held a meeting in Jury and Sarahan
पेंशनर कल्याण संघ सराहन में बैठक के दौरान उपस्थित कार्यकर्ता: संगठन
विज्ञापन
पेंशनर कल्याण संघ रामपुर ने ज्यूरी और सराहन में की बैठक
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर।
पेंशनर कल्याण संघ रामपुर के खंड ज्यूरी और सराहन में विशेष बैठक हुई। ज्यूरी खंड प्रभारी विजय नेगी ने अध्यक्षता की। पेंशनर कल्याण संघ रामपुर के अध्यक्ष सुदामा मेहता मुख्य रूप से उपस्थित रहे। बैठक में सरकार से पेंशनर की देय राशि का शीघ्र भुगतान करने की मांग उठाई। प्रदेश में वर्ष 2016 से 2022 तक जो कर्मचारी सेवानिवृत्त हुए हैं, उन्हें आज भी सरकार की ओर से लंबित राशि का भुगतान नहीं हो पाया है। उनकी ग्रेच्यूटी, एरियर, पेंशन का एरियर, डीए का एरियर, लीव इनकैशमेंट और कम्यूटेशन जैसी देनदारियां लंबित पड़ी हैं। लंबित राशि का भुगतान न होने के कारण सेवानिवृत्त कर्मियों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। अध्यक्ष सुदामा मेहता ने सभी को सदस्यता बढ़ाने और सदस्यता शुल्क लेकर खंड में जमा करने का आह्वान किया। महासचिव कृष्ण कुमार शर्मा ने सभी को बैठक के मुख्य उद्देश्य के बारे में जागरूक किया। जोन सराहन की बैठक गोपाल मेहता की अध्यक्षता में हुई। बैठक में सरकार से समय पर पेंशन देने की मांग उठाई। इस मौके पर महासचिव कृष्ण शर्मा, सचिव रोशन लक्टू, यज्ञा नंद भारद्वाज, मुख्य सलाहकार प्रभु लाल नेगी, कार्यकारिणी सदस्य जोन सराहन दीवान नेगी, साध राम, रूप लाल कायस्थ, गुरुदेव, हीरा देवी और राम सिंह उपस्थिति रहे। सभी ने सरकार से लंबित देय राशि एकमुश्त देने की मांग की, जिससे पेंशनरों को पेश आ रही समस्या का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed