बेहतर अनुभव के लिए ऐप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Demand for installation of speed breakers in front of Rampur College

Rampur Bushahar News: रामपुर कॉलेज के सामने स्पीड ब्रेकर लगाने की मांग

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 24 Mar 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
छात्रों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, समस्या दूर करने की मांग
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। पीजी कॉलेज रामपुर के गेट के बाहर राष्ट्रीय राजमार्ग 5 पर तेज रफ्तार वाहनों के कारण छात्रों और लोगों की सुरक्षा को खतरा बना हुआ है। रोजाना हजारों विद्यार्थी इस मार्ग को पार कर कॉलेज में प्रवेश करते हैं, जिससे उन्हें लगातार जोखिम का सामना करना पड़ता है।
समस्या को देखते हुए कॉलेज के छात्रों ने एसडीएम रामपुर हर्ष अमरेंद्र सिंह को ज्ञापन सौंपकर स्पीड ब्रेकर लगाने की मांग उठाई। छात्र प्रतिनिधि लक्ष्य ठाकुर ने बताया कि कॉलेज के मुख्य द्वार के सामने स्पीड ब्रेकर लगाने को लेकर ज्ञापन दिया गया है। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय के सामने से गुजरने वाली सड़क पर वाहनों की गति अत्यधिक तेज रहती है। इससे छात्रों, शिक्षकों और स्थानीय लोगों को सड़क पार करने में काफी कठिनाई होती है। कई बार दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि विशेष रूप से सुबह और दोपहर के समय, जब कॉलेज खुलता और बंद होता है, स्थिति और अधिक गंभीर हो जाती है। विद्यार्थियों और आमजन की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए महाविद्यालय के मुख्य द्वार के सामने शीघ्र स्पीड ब्रेकर लगाने की मांग की गई है। इस संबंध में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों को भी ज्ञापन सौंपा गया है। छात्रों ने उम्मीद जताई है कि प्रशासन जल्द ही इस समस्या का समाधान करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed