{"_id":"6945536a2a7404981607e204","slug":"dhawaala-yatra-of-deity-chikhedeshwar-maharaj-begins-welcomed-in-jagheri-on-the-first-day-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-150441-2025-12-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: देवता चिखड़ेश्वर महाराज की ध्वाला यात्रा शुरू, पहले दिन जघेड़ी में स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: देवता चिखड़ेश्वर महाराज की ध्वाला यात्रा शुरू, पहले दिन जघेड़ी में स्वागत
विज्ञापन
24 दिवसीय प्रवास पर निकले ठियोग क्षेत्र के आराध्य देवता चिखड़ेश्वर महादेव। संवाद
विज्ञापन
. 24 दिनों तक चलेगा यात्रा, हजारों लोगों को देवता सुख-समृद्धि का देंगे आशीर्वाद
. वाद्ययंत्रों की धुनों और जय चिखड़ेश्वर महाराज के जयकारों से गूंजा समूचा क्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी
ठियोग (रामपुर बुशहर)। ठियोग रियासत की गद्दी के आराध्य देवता चिखड़ेश्वर महाराज की पावन ध्वाला यात्रा शुरू हो गई है। शुक्रवार को देवता के मूल स्थान चिखड़ से शुभ मंत्रोच्चारण और पारंपरिक पूजा-अर्चना के साथ यात्रा आरंभ हुई। यह यात्रा 24 दिनों तक चलेगी, जिसमें देवता महाराज विभिन्न गांवों और स्थानों पर भ्रमण कर लोगों को आशीर्वाद प्रदान करेंगे। शुक्रवार को देवता महाराज जघेड़ी गांव में पहुंचे। यहां पहुंचने पर ग्रामीणों ने भव्य स्वागत किया। सायंकालीन पूजा और आरती के समय हजारों लोग उपस्थित रहे। गांव में विशेष धार्मिक आयोजन किए जाएंगे और भंडारे की भी व्यवस्था की गई। ध्वाला यात्रा के पहले दिन क्षेत्र में श्रद्धा और भक्ति का सैलाब उमड़ पड़ा। सुबह से ही दूरदराज के गांवों से श्रद्धालु अपने आराध्य के दर्शन के लिए एकत्रित होने लगे। पारंपरिक वेशभूषा, देव वाद्ययंत्रों की धुनों और जय चिखड़ेश्वर महाराज के जयकारों से पूरा इलाका भक्तिमय वातावरण में डूब गया। लोगों ने देवता महाराज के समक्ष सुख, शांति, समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की। मान्यता है कि ध्वाला यात्रा के दौरान देवता महाराज स्वयं अपने भक्तों के बीच पहुंचकर उनकी मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं। इसी विश्वास के साथ लोगों ने नतमस्तक होकर देवता के चरणों में शीश नवाया और आशीर्वाद प्राप्त किया। ध्वाला यात्रा के अंतर्गत देवता चिखड़ेश्वर महाराज विभिन्न पवित्र स्थानों और गांवों में प्रवास करेंगे। हर पड़ाव पर विशेष पूजा, आरती और धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया जाएगा। स्थानीय लोगों की ओर से देवता के स्वागत की भव्य तैयारियां की गई हैं। वहीं, मंदिर समितियों और ग्रामीणों में यात्रा को लेकर विशेष उत्साह देखा जा रहा है।
Trending Videos