{"_id":"6a7c779bcaebd039430a9358","slug":"discussion-on-health-transport-and-electricity-issues-in-nichar-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1003-167120-2026-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: निचार में स्वास्थ्य, परिवहन, बिजली के मुद्दों पर चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: निचार में स्वास्थ्य, परिवहन, बिजली के मुद्दों पर चर्चा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्व मंत्री ने निचार में जन शिकायतें सुनीं, अधिकारियों को दिए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
रिकांगपिओ (किन्नौर)।
राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने बुधवार को निचार में जन शिकायत निवारण समिति की बैठक की अध्यक्षता की। यह बैठक मिनी सचिवालय भावानगर के सभागार में हुई। बैठक में स्वास्थ्य, परिवहन और बिजली के मुद्दे उठाए गए। मंत्री ने उपमंडल की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की और अधिकारियों को उनके समाधान के लिए आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में निचार उपमंडल की दुर्गम रूपी वैली में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण पर चर्चा हुई। हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की अनियमित बस सेवा का मुद्दा भी उठाया गया। स्वास्थ्य और पशुपालन विभाग में रिक्त पड़े पदों को भरने पर भी चर्चा की गई। मंत्री ने स्थानीय लोगों को राहत देने के लिए इन मुद्दों पर ध्यान देने को कहा। उन्होंने निचार उपमंडल में कम वोल्टेज की समस्या पर कड़ा संज्ञान लिया। अनियमित स्वच्छ पेयजल आपूर्ति को लेकर भी संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए गए। मंत्री ने लंबित कार्यों को समयबद्ध सीमा में पूरा करने पर जोर दिया। मंत्री जगत सिंह नेगी ने भावानगर और टापरी बाजार में ठोस कचरा प्रबंधन पर अधिकारियों से गहनता से विचार-विमर्श किया। उन्होंने मानसून के दौरान उत्पन्न होने वाली जल और मल निकासी समस्याओं पर भी चर्चा की। जल शक्ति विभाग के अधिकारियों को इन समस्याओं के चरणबद्ध निपटान के निर्देश दिए गए। राजस्व मंत्री ने बताया कि परियोजना स्कूल भावानगर को पर्याप्त शिक्षक और डेस्क उपलब्ध कराए जाएंगे। इससे स्थानीय विद्यार्थियों को घर पर ही गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सकेगी। जन शिकायत निवारण समिति की बैठक का संचालन निचार की उपमंडलाधिकारी नेहा नेगी ने किया। उन्होंने मुख्य अतिथि को विभिन्न विकासात्मक कार्यों की जानकारी दी। इस अवसर पर कल्पा के उपमंडलाधिकारी प्रवीण भारद्वाज, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुधीर नेगी, खंड विकास अधिकारी डॉ. जितेंद्र चंदेल और शिक्षा उप निदेशक उच्चतर कुलदीप सिंह डोगरा भी मौजूद रहे। लोक निर्माण विभाग भावानगर के अधिशासी अभियंता प्रमोद नेगी और विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता टाशी छोडुप नेगी सहित कई विभागों के अधिकारी और गैर सरकारी सदस्य उपस्थित रहे।