सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Dr. Jagdeep Singh Kanwar took over the charge of SDM Nirmand

Rampur Bushahar News: डॉ. जगदीप सिंह कंवर ने संभाला एसडीएम निरमंड का कार्यभार

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 16 Feb 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
Dr. Jagdeep Singh Kanwar took over the charge of SDM Nirmand
डॉ. जगदीप सिंह कंवर ने संभाला एसडीएम निरमंड का कार्यभार। संवाद
विज्ञापन
निरमंड (कुल्लू)। उपमंडल निरमंड को सोमवार को नया प्रशासनिक नेतृत्व मिला। 2015 बैच के बीडीओ और 2025 बैच के एचएएस अधिकारी डॉ. जगदीप सिंह कंवर ने सोमवार को एसडीएम निरमंड के रूप में पदभार संभाल लिया। इससे पूर्व वह एसी टू डीसी कांगड़ा कार्यरत थे। अपने प्रशासनिक अनुभव की शुरुआत उन्होंने बीडीओ आनी के रूप में की थी। इसके बाद बीडीओ कल्पा, ठियोग, नारकंडा, जंजैहली, नगरोटा बगवां और धर्मपुर (सोलन) में सेवाएं दीं। हाल ही में एचएएस बनने के बाद उनकी पहली नियुक्ति एसी टू डीसी कांगड़ा के रूप में हुई, जहां उन्होंने प्रशासनिक कार्यों में महत्वपूर्ण योगदान दिया। एसडीएम निरमंड के रूप में पदभार संभालते हुए डॉ. जगदीप सिंह कंवर ने कहा कि उनकी प्राथमिकता जन सेवा होगी। उन्होंने कहा कि विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करेंगे, ताकि विकास कार्यों को गति मिले और आम जनता को सरकारी योजनाओं का लाभ सुगमता से प्राप्त हो सके।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article