सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Discussion on parking and better traffic management in Rampur

Rampur Bushahr: रामपुर में पार्किंग और बेहतर यातायात प्रबंधन को लेकर मंथन

Ankesh Dogra अंकेश डोगरा
Updated Tue, 17 Feb 2026 03:06 PM IST
Discussion on parking and better traffic management in Rampur
रामपुर में प्रशासन ने बेहतर यातायात प्रबंधन को लेकर कमर कसनी शुरू कर दी है। ऑटो, बस स्टॉप, पिकअप और ड्रॉप प्वाइंट, टैक्सी पार्किंग प्वाइंट, नो पार्किंग जोन और जेब्रा क्रॉसिंग को लेकर की चर्चा की गई और आगामी रूपरेखा तैयार की। मंगलवार को एसडीएम रामपुर हर्ष अमरेंद्र सिंह की अध्यक्षता में नगर परिषद क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित बनाने और विभिन्न स्थानों पर पार्किंग सहित बस स्टॉपेज के निर्धारण को लेकर बैठक आयोजित हुई। बैठक में ऑटो, टैक्सी और अन्य वाहनों के लिए पार्किंग स्थलों की पहचान, बस स्टॉपेज और ड्रॉप प्वाइंट निर्धारित करने, नो-पार्किंग जोन चिन्हित करने सहित प्रमुख स्थानों पर ज़ेब्रा क्रॉसिंग स्थापित करने को संबंधी विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। अधिकारियों और संबंधित संगठनों के प्रतिनिधियों से सुझाव प्राप्त किए गए, ताकि शहर में यातायात व्यवस्था सुचारू और सुरक्षित बनाई जा सके। एसडीएम हर्ष अमरेंद्र सिंह ने राष्ट्रीय उच्च मार्ग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि रामपुर नगर क्षेत्र में खनेरी अस्पताल से मिनी सचिवालय तक राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर चिन्हित स्थानों पर तीन दिनों के भीतर ज़ेब्रा क्रॉसिंग के निशान लगाएं, जिससे आम लोगों को सड़क पार करने में सुविधा मिल सके और दुर्घटनाओं की संभावना कम हो। उन्होंने हिमाचल पथ परिवहन निगम के अधिकारियों को भी निर्देश दिए कि चौधरी अड्डे के समीप बसों को केवल सवारियों को चढ़ाने और उतारने के लिए ही रोका जाए। कोई भी बस दो मिनट से अधिक समय तक खड़ी न रहे। साथ ही बसों को केवल निर्धारित स्थानों पर ही मोड़ने के निर्देश दिए गए। यातायात व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए निजी बस ऑपरेटरों के साथ भी शीघ्र बैठक आयोजित करने के निर्देश दिए गए। एसडीएम ने ऑटो यूनियन से कहा कि रामपुर शहर में ऑटो खड़े करने के लिए जो संख्या और स्थान चिन्हित किए गए हैं, एक समय में उतने ही ऑटो लगाए जाएं, ताकि आम जनता को किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने कहा कि रामपुर बुशहर में बढ़ते यातायात दबाव को देखते हुए सुव्यवस्थित पार्किंग, निर्धारित बस स्टॉपेज और सुरक्षित पैदल आवागमन की व्यवस्था अत्यंत आवश्यक है। सभी संबंधित विभागों के सहयोग से शीघ्र ही ठोस कदम उठाए जाएंगे, जिससे आम जनता को बेहतर यातायात सुविधा उपलब्ध हो सके। कहा कि इस बारे में शीघ्र ही अगली बैठक आयोजित कर प्रस्ताव उपायुक्त शिमला को भेजा जाएगा, ताकि इसे अधिसूचित कर शीघ्र लागू किया जा सके। इस मौके पर डीएसपी नरेश शर्मा, क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी हुमेश कुमार, एनएचएआई सहायक अभियंता प्रदीप कुमार, नगर परिषद के सहायक अभियंता अमित गौतम, सर्वहितकारी व्यापार मंडल के अध्यक्ष तन्मय शर्मा, व्यापार मंडल के उपाध्यक्ष निशु शर्मा, टैक्सी यूनियन के अध्यक्ष विजय सिंह, सचिव ओम प्रकाश सहित ऑटो यूनियन के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

Narmadapuram News: श्रद्धा और उत्साह के साथ जारी है संत शिरोमणि श्री रामजी बाबा मेला, झूलों ने बढ़ाई रौनक

17 Feb 2026

फर्रुखाबाद में बीएसए में समेकित शिक्षा के समन्वयक ने ठेकेदार से लिए रुपये

17 Feb 2026

Mandi: अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव मंडी 2026 की पहली सांस्कृतिक संध्या में झूमे युवा

17 Feb 2026

Sirmour: उपायुक्त सिरमौर से मिला मिड डे मील वर्कर्स यूनियन का प्रतिनिधिमंडल

17 Feb 2026

युवराज मेहता को इंसाफ कब?: चीखें थमीं, सवाल जिंदा हैं, एक माह बाद भी पुलिस के हाथ खाली

17 Feb 2026
विज्ञापन

Ujjain Mahakaal: भस्म आरती में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, जय श्री महाकाल के जयघोष से गूंजा मंदिर परिसर

17 Feb 2026

Jabalpur News: विवादों में आए उत्तम स्वामी के कार्यक्रम में महिलाओं पर डाला गया कलश से पानी, वीडियो वायरल

17 Feb 2026
विज्ञापन

Srinagar: पाव अकरी क्षेत्र के लोगों ने पेयजल व सड़क सुविधा की मांग को लेकर किया तहसील कीर्तिनगर का घेराव

16 Feb 2026

कबीरधाम: सट्टा कारोबारियों पर बड़ी कार्रवाई, दो महिला गिरफ्तार, व्हाट्सएप ग्रुप से हो रहा था संचालन

16 Feb 2026

Karnaprayag: एस्ट्रो विलेज बेनीताल में स्थानीय युवाओं को एस्ट्रो गाइड प्रशिक्षण संपन्न हुआ संपन्न

16 Feb 2026

Jollygrant: एम्स और सेबी ने किया कार्यक्रम, अधिकारियों ने ग्रामीणों को स्वास्थ्य और पैसा निवेश करने के बारे में जानकारी दी

16 Feb 2026

Haridwar: जन सुनवाई कार्यक्रम में पहुंचे डीएम, 51 समस्याएं की गईं दर्ज

16 Feb 2026

VIDEO: संगीत नाटक अकादमी में संगीत संध्या का आयोजन

16 Feb 2026

VIDEO: नौशाद सम्मान समारोह में सिंगर हरिहरन ने दी प्रस्तुति

16 Feb 2026

Bihar News: सरकारी गाड़ी से टच हुई बाइक तो भड़क गए BDO, युवक पर कर दी थप्पड़ों की बरसात, वीडियो वायरल

16 Feb 2026

Haridwar: ऋषिकुल आयुर्वेदिक कॉलेज केछात्र-छात्राओं ने मृतक छात्र को कैंडिल मार्च निकालकर दी श्रद्धांजलि

16 Feb 2026

Srinagar: नागेश्वर महादेव मंदिर मे महाशिवरात्रि के पर्व पर हुई विशेष पूजा, भंडारा भी हुआ

16 Feb 2026

Khandwa News: वैलेंटाइन की रात सड़क किनारे बैठे प्रेमी युगल से विवाद के बाद एक की हत्या, तीन को भेजा जेल

16 Feb 2026

Video: कैंट विधानसभा भाजपा महानगर की ओर से आयोजित बजट चौपाल, उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक कही ये बात

16 Feb 2026

Video: अंतरराष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान में अनादी संस्था की ओर से नाटक तिल का ताड़ का मंचन

16 Feb 2026

Video: इंदिरागांधी प्रतिष्ठान में सक्षम संरक्षण क्षमता महोत्सव 2026

16 Feb 2026

Baghpat: संभल के बर्तन विक्रेता की गन्ना समिति के पूर्व चेयरमैन के नलकूप पर ईंटों से पीटकर हत्या

16 Feb 2026

Meerut: छात्राओं ने सीखी घर के कचरे से खाद्य बनाने की विधि

16 Feb 2026

Meerut: बच्चों को मोबाइल के दुष्प्रभावों से कराया अवगत

16 Feb 2026

Meerut: पाकिस्तान से लॉन्ग टर्म वीज़ा पर आई महिला हुई गिरफ्तार

16 Feb 2026

VIDEO: "मेरे सामने आते ही हीरोइन कहती थी, कुत्ते-कमीने मुझे हाथ मत लगाना", एक्टर रंजीत ने सुनाए फिल्मी किस्से

16 Feb 2026

Meerut: रमजान माह में शराब की दुकान बंद कराने की मांग

16 Feb 2026

Meerut: भाकियू अम्बावत के कार्यकर्ताओं ने सौंपा ज्ञापन

16 Feb 2026

Meerut: आर्ट ऑफ़ लिविंग ने समाज में शांति, सद्भाव के लिए की पूजा

16 Feb 2026

Meerut: आर्य समाज मंदिर में आयोजित हुआ विराट हिंदू सम्मेलन

16 Feb 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed