सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Due to administrative reasons, recruitment of animal friends has been stopped

Rampur Bushahar News: प्रशासनिक कारणों के चलते पशु मित्र भर्ती पर लगी रोक

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 16 Feb 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
उपमंडलीय पशुपालन विभाग ज्यूरी में 19 पदों के लिए आए थे 206 आवेदन
Trending Videos

अगले आदेशों तक भर्ती प्रक्रिया पर लगी रोक
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। प्रदेश में पशुपालन विभाग के तहत आयोजित की जा रही पशु मित्र भर्ती पर रोक लग गई है। प्रशासनिक कारणों के चलते भर्ती प्रक्रिया को रोक दिया गया है। उपमंडल पशु चिकित्सालय ज्यूरी ने 19 पदों के लिए अभ्यर्थियों से आवेदन मांगे थे और 21 फरवरी को शारीरिक परीक्षण प्रक्रिया प्रस्तावित थी। प्रशासन ने भी अभ्यर्थियों को आगामी आदेशों तक इंतजार करने और किसी भी प्रकार के भ्रामक अफवाहों से बचने की हिदायत दी है। हिमाचल प्रदेश पशु पालन विभाग निदेशक के आदेशों के बाद पशु मित्र भर्ती के लिए फिजिकल ग्राउंड टेस्ट पर लगी रोक लगा दी गई है। विभाग ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर अभ्यर्थियों को सूचित किया है कि अब अगले आदेशों तक भर्ती प्रक्रिया स्थगित हो गई है। उपमंडलीय पशु चिकित्सालय ज्यूरी के तहत रामपुर और कुमारसैन उपमंडल में 21 फरवरी को पीजी कॉलेज रामपुर के मैदान में शारीरिक परीक्षण की प्रक्रिया आयोजित होनी थी। पशु मित्रों के कुल 19 पदों के विभाग के पास 206 अभ्यर्थियों ने आवेदन किए थे। रामपुर उपमंडल के ग्रामीण इलाकों में पशुपालन विभाग में रिक्त पड़े पदों से पशुपालकों की परेशानी बढ़ी हुई है। रिक्त पदों के कारण पशुओं के उपचार संबंधी समस्याओं से ग्रामीण परेशान हैं। पशु मित्र भर्ती से ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं मिलने की आस जगी थी, लेकिन अब इस भर्ती प्रक्रिया के तहत शारीरिक परीक्षण प्रक्रिया पर अगले आदेशों तक रोक लग गई है।

उपमंडलीय पशु चिकित्सालय ज्यूरी के क्षेत्र में आने वाले पशु मित्र के 19 पदों के लिए अभ्यर्थियों का शारीरिक परीक्षण 21 फरवरी को प्रस्तावित था। प्रशासनिक व्यवस्थाओं के दृष्टिगत रामपुर उपमंडल की सभी संबंधित भर्ती रैलियों को फिलहाल स्थगित करने का निर्णय लिया है। आवेदन करने वाले सभी अभ्यर्थियों से आह्वान है कि अगली तिथि एवं संशोधित कार्यक्रम की सूचना पृथक रूप से जारी की जाएगी। अभ्यर्थी अफवाहों से बचें। - हर्ष अमरेंद्र सिंह, एसडीएम रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article