{"_id":"69a5806ce77606e000065d37","slug":"education-minister-inaugurated-development-works-in-kotkhai-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1033-155290-2026-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: कोटखाई को दी राजस्व रिकॉर्ड रूम की सौगात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: कोटखाई को दी राजस्व रिकॉर्ड रूम की सौगात
विज्ञापन
कोटखाई में सड़क उद्घाटन के दौरान शिक्षा मंत्री को समृति चिन्ह भेंट करते ग्रामीण। संवाद
विज्ञापन
शिक्षा मंत्री ने कोटखाई में किया विकास कार्यों का लोकार्पण
संवाद न्यूज एजेंसी
कोटखाई (रोहडू)। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने सोमवार को कोटखाई प्रवास के दौरान कई विकास कार्यों के लोकार्पण किए। उन्होंने उपमंडल दंडाधिकारी कार्यालय कोटखाई में राजस्व रिकॉर्ड रूम का भी उद्घाटन किया। इससे पूर्व यह कार्यालय ठियोग में स्थित था। इस कार्यालय के खुलने से कोटखाई क्षेत्र के निवासियों को अपना भूमि से संबंधित रिकाॅर्ड प्राप्त करने में सुविधा होगी। साथ ही उन्होंने सब जज कोर्ट परिसर का निरीक्षण किया। इस परिसर के निर्माण में 10 लाख रुपये व्यय हुए हैं। रोहित ठाकुर ने बताया कि शीघ्र ही सब जज कोर्ट का क्रियान्वयन शुरू कर दिया जाएगा। इसके अलावा मंत्री ने उपमंडल स्तरीय पशु औषधालय का लोकार्पण भी किया और हिमाचल प्रदेश पशुपालन विभाग की ओर से पशु प्रजनन शिविर में हिस्सा लिया। रोहित ठाकुर ने बताया कि यह जिले का पहला उप मंडलीय पशु औषधालय है, जहां पर विभिन्न पशुओं, विशेषकर गोधन को लगने वाली बीमारियों का इलाज किया जाएगा और पूरे कोटखाई खंड के नागरिक इससे लाभान्वित होंगे। साथ ही यहां पर सीनियर वेटरनरी ऑफिसर और चीफ फार्मासिस्ट के एक-एक पद को शीघ्र भरा जाएगा। इस औषधालय के भवन की दूसरी मंजिल का निर्माण भी किया गया है, जिस पर 9 लाख रुपये खर्च किए गए हैं। शिक्षा मंत्री ने टाहू-कथांड़ी पंचायत के अंतर्गत 30 लाख रुपये से निर्मित डेढ़ किलोमीटर लंबी दिवानडी-कथांड़ी सड़क का उद्घाटन किया। इस सड़क के निर्माण पर उन्होंने स्थानीय लोगों को बधाई दी। इस बीच दरकोटि पंचायत के अंतर्गत 700 मीटर लंबी मराथू-चमैन नाला सड़क के पास होने पर स्थानीय ग्रामीणों ने शिक्षा मंत्री का धन्यवाद किया। मंत्री रोहित ठाकुर ने बताया कि इस क्षेत्र की महत्वपूर्ण मराथू-थरोला सड़क का कार्य 16 करोड़ रुपये की लागत से प्रगति पर है। 1.75 करोड़ रुपये से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र थरोला का निर्माण कार्य भी प्रगति पर है। इस अवसर पर जुब्बल नावर कोटखाई कांग्रेस अध्यक्ष मोती लाल डेरटा, तहसील यूनियन कोटखाई के अध्यक्ष गुमान सिंह चौहान, निदेशक हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक पवन चौहान, जुब्बल-नावर-कोटखाई के युवा कांग्रेस मंडल अध्यक्ष दीपक कालटा, कांग्रेस पार्टी के विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारी सहित, तहसीलदार कोटखाई और विभागों के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।
शकुन सेमटा की मृत्यु पर जताया शोक
रोहित ठाकुर ने कथान्डी गांव निवासी शकुन सेमटा की असमय मृत्यु पर शोक जताया और शोक संतप्त परिवार से मिलकर संवेदना व्यक्त की और सभा स्थल पर दो मिनट का मौन भी रखा। रोहित ठाकुर ने बताया कि दिवंगत शकुन सेमटा एक अच्छे स्वभाव और मिलनसार युवा थे और कांग्रेस पार्टी के एक सशक्त कार्यकर्ता भी थे।
Trending Videos