{"_id":"6a4510e835861595aa09ef68","slug":"female-students-participated-in-the-national-himalayan-trekking-camp-rampur-hp-news-c-178-1-ram1001-163775-2026-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: ज्यूरी स्कूल की तीन छात्राओं ने राष्ट्रीय हिमालयन ट्रैकिंग शिविर में लिया भाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: ज्यूरी स्कूल की तीन छात्राओं ने राष्ट्रीय हिमालयन ट्रैकिंग शिविर में लिया भाग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्यूरी (रामपुर बुशहर)।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ज्यूरी की तीन छात्राओं का बुधवार को राष्ट्रीय हिमालयन ट्रैकिंग शिविर से वापस लौटने पर स्वागत किया गया। शबनम नेगी, सविता और अंजलि ने जेपी विश्वविद्यालय वाकनाघाट सोलन में आयोजित आठ दिवसीय राष्ट्रीय हिमालयन ट्रैकिंग शिविर में भाग लिया। कैडेट्स की इस उपलब्धि से स्कूल में खुशी का माहौल है। महाविद्यालय रामपुर में आयोजित 10 दिवसीय वार्षिक एनसीसी प्रशिक्षण शिविर में ज्यूरी स्कूल के 21 एनसीसी कैडेट्स ने भाग लिया था। वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर छात्राओं का चयन राष्ट्रीय हिमालयन ट्रैकिंग शिविर के लिए हुआ। राष्ट्रीय शिविर में उत्तर भारत के विभिन्न राज्यों से आए एनसीसी कैडेट्स ने हिस्सा लिया। छात्राओं ने ट्रैकिंग, पर्वतीय साहसिक गतिविधियों, टीम भावना, नेतृत्व क्षमता और राष्ट्रीय एकता से जुड़े प्रशिक्षण में सफलतापूर्वक भाग लेकर प्रमाण पत्र प्राप्त किया। विद्यालय के एसोसिएट एनसीसी अधिकारी जोगिंदर सिंह नेगी के मार्गदर्शन में कैडेट्स ने यह उपलब्धि हासिल की। विद्यालय के प्रधानाचार्य पदम बिष्ट ने विद्यालय लौटने पर तीनों छात्राओं को सम्मानित किया। विद्यार्थियों की यह उपलब्धि गर्व का विषय है।