{"_id":"69f3506b560e97e77e07c92d","slug":"filed-nomination-papers-on-the-second-day-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1032-159257-2026-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: नगर परिषद रामपुर के चुनावी मैदान में 18 उम्मीदवारों ने ठोगी चुनावी ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: नगर परिषद रामपुर के चुनावी मैदान में 18 उम्मीदवारों ने ठोगी चुनावी ताल
विज्ञापन
रामपुर नगर परिषद के वार्ड 4 से पूर्व पार्षद स्वाति बंसल ने भरा नामांकन। संवाद
विज्ञापन
दूसरे दिन 11 ने दाखिल किए नामांकन पत्र, वार्ड नंबर-8 से अभी तक एक भी नहीं
17 मई को चुनाव प्रत्याशियों का भाग्य तय करेंगे 4,060 मतदाता
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर।
नगर परिषद रामपुर के नौ वार्डों के पार्षद पद के लिए अभी तक 18 प्रत्याशियों ने चुनावी ताल ठोकी है। दूसरे दिन 11 प्रत्याशियों ने सहायक निर्वाचन अधिकारी सुरेश नेगी के समक्ष नामांकन पत्र दाखिल किए। शहर के वार्ड नंबर-8 से अभी तक एक भी नामांकन दर्ज नहीं हुआ है। नगर परिषद रामपुर के नौ वार्डों के पार्षद पद के लिए 17 मई को मतदान होंगे। चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया बुधवार से शुरू हुई। पहले दिन जहां कुल 7 प्रत्याशियों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए, वहीं वीरवार को दूसरे दिन 11 उम्मीदवारों ने अपने पर्चे भरे। सहायक निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय में पूर्वाह्न 11 बजे से नामांकन प्रक्रिया शुरू हुई और दोपहर दो बजे तक उम्मीदवारों के यहां पहुंचने का सिलसिला चला रहा। शहर के वार्डों से कई प्रत्याशी अपने समर्थकों के साथ अपना नामांकन दर्ज करने पहुंचे। वीरवार को सबसे पहले वार्ड नंबर-5 से प्रत्याशी रीता बादल ने अपना नामांकन भरा। वार्ड-3 से जयश्री, राज और साधना, वार्ड-2 से अश्वनी नेगी, वार्ड-4 से राकेश गुप्ता, करन शर्मा और स्वाति बंसल ने नामांकन पत्र भरे। वार्ड-6 से उमा देवी, वार्ड-7 से सुंदर लाल ने नामांकन भरे। अपराह्न 3:00 बजे नामांकन प्रक्रिया संपन्न हुई। नामांकन प्रक्रिया का अंतिम 2 मई तक रहेगा। वीरवार को नामांकन के बीच भाजपा और कांग्रेस समर्थित प्रत्याशियों के साथ पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल रहे। 17 मई को नौ वार्डों में पार्षद पद के उम्मीदवारों का 2083 पुरुष और 1977 महिलाएं भविष्य तय करेंगे। हालांकि, नगर परिषद के वार्ड नंबर-8 के लिए अभी तक एक भी नामांकन दर्ज नहीं हुआ है, जो मतदाताओं और शहरवासियों में चर्चा का विषय बना हुआ है।
Trending Videos