{"_id":"69c540536640d2ac3d023411","slug":"garbage-rates-will-change-in-rampur-from-april-rampur-hp-news-c-178-1-ram1001-156835-2026-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: रामपुर में अप्रैल से बदलेंगी कूड़े की दरें, घरों से \nप्रतिमाह 80 और होटलों से लिए जाएंगे 1000 रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: रामपुर में अप्रैल से बदलेंगी कूड़े की दरें, घरों से प्रतिमाह 80 और होटलों से लिए जाएंगे 1000 रुपये
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर परिषद ने डोर-टू-डोर कूडा एकत्रीकरण शुल्क संशोधन किया
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। नगर परिषद रामपुर ने डोर-टू-डोर कूड़ा एकत्रीकरण की दरों में संशोधन किया है। यह संशोधन अप्रैल से लागू होगा। वर्तमान में घर-घर जाकर कूड़ा लेने का शुल्क 50 रुपये प्रतिमाह लिया जाता है, जिसे अब बढ़ाकर 80 रुपये कर दिया गया है। वहीं, कॉमर्शियल कूड़ा शुल्क में भी वृद्धि की है। हार्डवेयर, क्लॉथ वाशिंग, टेलर शॉप, हेयर सलून, केमिकल, कोलुह और चाउमिन की दुकानों से 500 रुपये प्रतिमाह लिया जाएगा। इसके अलावा पांच कमरे वाले होटलों से 300 रुपये, 6 से 10 कमरे वाले होटलों से 500 रुपये और 11 से 15 कमरे वाले होटलों से 1,000 रुपये प्रतिमाह शुल्क लिया जाएगा। फर्नीचर की दुकान से 1,000 रुपये, कांच की दुकान से 350 प्रतिमाह लिया जाएगा। नगर परिषद कार्यकारी अधिकारी बीआर नेगी ने कहा कि कूड़ा शुल्क में संशोधन किया गया है। अप्रैल से कूड़ा शुल्क लागू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी गिला और सूखा-कचरा अलग अलग दें। साथ ही रास्तों और नालियों में कचरा न फेंके।
Trending Videos