{"_id":"6a4121e923b5ccd7e803752f","slug":"gardeners-provided-with-information-on-medicinal-and-aromatic-plants-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1035-163562-2026-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: बागवानाें को दी औषधीय एवं सुगंधित पौधों की जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: बागवानाें को दी औषधीय एवं सुगंधित पौधों की जानकारी
विज्ञापन
कृषि विज्ञान केंद्र में आयोजित पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर संपन्न। संवाद
-
- 1
-
Link Copied
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कृषि विज्ञान केंद्र में आयोजित पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर संपन्न
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। उद्यान विभाग ने चिड़गांव और डोडरा-क्वार क्षेत्र के बागवानों के लिए औषधीय और सुगंधित पौधों पर पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर लगाया। शिविर के दौरान विशेषज्ञों ने बागवानों को औषधीय और सुगंधित पौधों की वैज्ञानिक खेती, उन्नत उत्पादन तकनीक, प्रसंस्करण (प्रोसेसिंग), मूल्य संवर्धन (वैल्यू एडिशन), विपणन (मार्केटिंग) और स्वरोजगार की संभावनाओं से संबंधित जानकारी प्रदान की। साथ ही प्रतिभागी बागवानों के साथ संवाद स्थापित कर उनकी जिज्ञासाओं का समाधान किया। समापन समारोह में कृषि विज्ञान केंद्र रोहड़ू की वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रभारी डॉ. ऊषा, कृषक सलाहकार समिति, चिड़गांव के अध्यक्ष शक्तिलाल नेगी, रिसोर्स पर्सन डॉ. आगर दास एवं प्रशिक्षण समन्वयक एवं उद्यान विकास अधिकारी चिड़गांव डॉ. कपिल देव बशलवान विशेष रूप से उपस्थित रहे।