पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   youth in Rohru learn the tricks of successful business

Rampur Bushahar News: रोहड़ू में 35 युवाओं ने सीखे सफल कारोबार के गुर

Sun, 28 Jun 2026 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jun 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
youth in Rohru learn the tricks of successful business
रोहड़ू में आयोजित तीन दिवसीय उद्यमिता विकास कार्यक्रम में प्र​शिक्षण प्राप्त करने वाले युवा व अ
तीन दिवसीय उद्यमिता विकास कार्यक्रम संपन्न
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

रोहड़ू। उद्योग विभाग की ओर से आयोजित तीन दिवसीय उद्यमिता विकास कार्यक्रम रविवार को संपन्न हो गया है। कार्यक्रम में क्षेत्र के 35 नवोदित उद्यमियों ने भाग लेकर स्टार्टअप, व्यवसाय प्रबंधन और स्वरोजगार से जुड़े विभिन्न पहलुओं का व्यावहारिक प्रशिक्षण प्राप्त किया। समापन समारोह में प्रसिद्ध उद्यमी त्रिलोक मेहता बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित हुए।
उन्होंने युवाओं से बड़े लक्ष्य निर्धारित करने, चुनौतियों को अवसर में बदलने और नवाचार के साथ व्यवसाय आगे बढ़ाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि हिमाचल के युवाओं में राष्ट्रीय स्तर के सफल उद्यमी बनने की पूरी क्षमता है। कार्यक्रम के दौरान बेस्काफ फाउंडेशन के संस्थापक एवं किनफेडा के सह-संस्थापक पुनीत कुमार झामटा ने ग्रामीण उद्यमिता, स्थानीय संसाधनों पर आधारित उद्योगों और स्वरोजगार की संभावनाओं पर जानकारी दी। उन्होंने युवाओं को रोजगार तलाशने के बजाय रोजगार सृजित करने पर प्रेरित किया।
विज्ञापन

अंतिम दिन प्रतिभागियों ने कृषि, बागवानी, पर्यटन, डिजिटल सेवाओं और स्थानीय उत्पादों पर आधारित अपने स्टार्टअप आइडिया विशेषज्ञों के समक्ष प्रस्तुत किए। विशेषज्ञों ने व्यावसायिक व्यवहार्यता, वित्तीय योजना, बाजार की संभावनाओं और भविष्य की रणनीति को लेकर महत्वपूर्ण सुझाव दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

चाणक्यम अकादमी के निदेशक विजय चौहान और हेड ऑपरेशन्स रवि बासटा ने प्रतिभागियों को प्रशिक्षण पूर्ण करने पर बधाई दी और कहा कि ऐसे कार्यक्रम युवाओं में उद्यमशीलता, नेतृत्व क्षमता और आत्मविश्वास विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। समापन पर सभी सफल प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र वितरित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article