पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   The election for the Panchayat Samiti Chairperson and Vice-Chairperson will be held in Nankhari on July

Rampur Bushahar News: ननखड़ी में 7 जुलाई को होगा पंचायत समिति अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव

Sun, 28 Jun 2026 11:52 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jun 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
ननखड़ी में 7 जुलाई को होगा पंचायत समिति अध्यक्ष, उपाध्यक्ष का चुनाव
विज्ञापन

. भाजपा और कांग्रेस दोनों ही बहुमत होने का कर रहे हैं दावा

संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। ननखड़ी पंचायत समिति के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पदों के चुनाव की नई तिथि निर्धारित कर दी गई है। एसडीएम हर्ष अमरेंद्र सिंह ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। इसके अनुसार 7 जुलाई को अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पदों के चुनाव होंगे। इससे पहले ये चुनाव 25 जून को प्रस्तावित थे। पहली बैठक में कोरम पूरा नहीं हो पाया। निर्वाचित सदस्य बैठक में उपस्थित नहीं हुए। इसके चलते चुनाव प्रक्रिया शुरू नहीं हो सकी और बैठक स्थगित करनी पड़ी। अब प्रशासन ने नई तिथि निर्धारित कर दी हैं। भाजपा और कांग्रेस दोनों ही पंचायत समितियों में अपना बहुमत होने का दावा कर रहे हैं। अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर कब्जा जमाने के लिए रणनीति बनाने में जुटे हुए हैं। ननखड़ी पंचायत समिति में 15 सदस्य हैं। ऐसे में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां बढ़ गई हैं। दोनों दल अपने-अपने समर्थक सदस्यों को एकजुट रखने में जुटे हैं। अब सभी की निगाहें निर्धारित तिथि पर होने वाले चुनाव पर टिकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article