पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Women conveyed a message of preserving the 'Mahanati Dal' culture

Rampur Bushahar News: महिलाओं ने महानाटी डाल संस्कृति को संजोने का दिया संदेश

Sun, 28 Jun 2026 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jun 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
Women conveyed a message of preserving the 'Mahanati Dal' culture
जिला स्तरीय नोगली मेले में पारंपरिक वेशभूषा में महानाटी डालती महिलाएं। संवाद
नोगली मेले के आखिरी दिन 11 महिला मंडल की महिलाएं नाचते-गाते मेला मैदान में पहुंचीं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। नोगली में जिला स्तरीय मेले में महिलाओं की महानाटी आकर्षण का केंद्र रही। मेला कमेटी ने मेले के समापन पर महानाटी कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ उत्साह और पारंपरिक उल्लास के साथ हुआ। शलाटी घोड़ी की 11 महिला मंडलों की महिलाओं ने महानाटी में भाग लिया और संस्कृति को संजोने का संदेश दिया। कार्यक्रम में समाजसेवी पवन सूद बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे। मेला कमेटी के पदाधिकारियों और महिलाओं ने मुख्य अतिथि का फूल मालाओं से स्वागत किया। ऐतिहासिक एवं प्राचीन मेले के आखिरी दिन 11 महिला मंडलों की महिलाएं राष्ट्रीय उच्च मार्ग-पांच और नोगली बाजार से होकर नाचते-गाते हुए मेला मैदान में पहुंची। यहां महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में सजधज कर महानाटी डाली। इस दौरान हिमाचली संस्कृति की झलक देखने को मिली। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य हिमाचल प्रदेश की समृद्ध लोक संस्कृति, पारंपरिक कला, लोक संगीत और रीति-रिवाजों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाना है। मेला कमेटी के अध्यक्ष एवं भड़ावली पंचायत के प्रधान कृष्ण गोपाल ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन का मुख्य उद्देश्य हिमाचल प्रदेश की समृद्ध संस्कृति को भारत ही नहीं, बल्कि विश्व के पटल पर स्थापित करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article