{"_id":"6a787c96456f2ce70902b0c2","slug":"hari-har-mahapuran-katha-at-shiv-shakti-dham-rohru-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1035-166861-2026-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: रोहड़ू के शिव शक्ति धाम में हरि-हर महापुराण कथा 11 से 17 अगस्त तक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: रोहड़ू के शिव शक्ति धाम में हरि-हर महापुराण कथा 11 से 17 अगस्त तक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहड़ू।
शिव शक्ति धाम में 11 से 17 अगस्त तक हरि-हर महापुराण कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया जाएगा। सावन मेले के उपलक्ष्य में यह धार्मिक कार्यक्रम हो रहा है। कथा के साथ कलश शोभायात्रा और आश्रम का उद्घाटन भी होगा। आयोजक और समरकोट पंचायत की अध्यक्ष अंबिका सोनी ने बताया कि 11 अगस्त को सुबह 10 बजे शिव शक्ति धाम से कलश शोभायात्रा निकाली जाएगी। यह शोभायात्रा श्री शिकड़ू देवता महाराज के प्रांगण और श्रीराम मंदिर से होते हुए शिव शक्ति धाम पहुंचेगी। उत्तराखंड के कथा वाचक डॉ. मोहन मिश्रा 11 से 17 अगस्त तक हरि-हर महापुराण कथा का श्रवण करवाएंगे। रोहड़ू विधानसभा क्षेत्र के विधायक मोहन लाल ब्राक्टा 14 अगस्त को शिव शक्ति धाम आश्रम का उद्घाटन करेंगे। इस आश्रम में बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं के ठहरने की सुविधा मिलेगी। कथा ज्ञान यज्ञ का समापन 17 अगस्त को पूर्णाहुति और विशाल भंडारे के साथ होगा। 10 अगस्त को सत्संग, शिव कथा प्रवचन और भजन-कीर्तन का आयोजन होगा। 11 अगस्त को कलश शोभायात्रा के दौरान कांवड़ दल भी गिरी गंगा से जल लेकर पहुंचेगा। यह दल शिवरात्रि पर भगवान शिव का जलाभिषेक करेगा। आयोजकों ने श्रद्धालुओं से इन कार्यक्रमों में भाग लेने का आह्वान किया है।