फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Inauguration and foundation stone laying of projects

Rampur Bushahar News: क्वालटा में पुल का उद्घाटन, सड़क के विकास पर खर्च होंगे 5. 58 करोड़ रुपये

Tue, 11 Aug 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 11 Aug 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Inauguration and foundation stone laying of projects
कवालटा गांव के लिए बने पुल का लोकर्पण करते शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर। संवाद
विकास की बात : शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने जुब्बल में किए 15 करोड़ की परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू।
शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने मंगलवार को जुब्बल उपमंडल के खनाशनी क्षेत्र में 15 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास किए। उन्होंने क्वालटा संपर्क सड़क के विकास कार्य का भूमि पूजन किया। इस सड़क पर 5. 58 करोड़ रुपये की लागत से कार्य किए जाएंगे। इसी सड़क पर 2 करोड़ 10 लाख रुपये की लागत से बने पुल का उद्घाटन भी किया गया। पुल का निर्माण तीन वर्ष से कम समय में पूरा किया गया है। शिक्षा मंत्री ने 6 करोड़ 99 लाख रुपये की लागत से धानसर संपर्क मार्ग के उन्नयन कार्य का भी भूमि पूजन किया। इसके अलावा, झालटा पंचायत के अंतर्गत हरोट संपर्क मार्ग का निर्माण कार्य शुरू हुआ, जिस पर करीब 88 लाख रुपये खर्च होंगे। इस अवसर पर रोहित ठाकुर ने कहा कि खनाशनी क्षेत्र उनके विधानसभा क्षेत्र का महत्वपूर्ण हिस्सा है। उन्होंने पहाड़ी क्षेत्रों के विकास में सड़कों की भूमिका को रेखांकित किया। सड़कें दूरदराज के गांवों को मुख्यधारा से जोड़ती हैं और सेब बागवानों के लिए जीवनरेखा हैं। इससे बागवान अपनी फसल समय पर मंडियों तक पहुंचाकर अपनी आर्थिकी मजबूत कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष धानसर-शिलोली सड़क का निर्माण किया गया, जिससे स्थानीय लोगों और उत्तराखंड की पंचायतों को लाभ मिला। खनाशनी क्षेत्र में 15 अन्य सड़कों की पासिंग भी हो चुकी है। मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि पिछले वर्ष मानसून में खनाशनी क्षेत्र की सड़कों को भारी नुकसान हुआ था। इसके बावजूद, सेब सीजन को देखते हुए सड़कों को युद्धस्तर पर बहाल किया गया। इससे बागवानों की फसल समय पर मंडियों तक पहुंचाई जा सकी। इस वर्ष भी लोक निर्माण विभाग सहित अन्य विभागों को आवश्यक तैयारियां पूरी रखने के निर्देश दिए गए हैं। इसका उद्देश्य सेब सीजन के दौरान बागवानों को परेशानी से बचाना है। प्रवास के दौरान रोहित ठाकुर ने धानसर में एक वॉलीबाल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। यह प्रतियोगिता दिवंगत विजय सिंह ठाकुर और दिवंगत अनिल चौहान की स्मृति में आयोजित की गई थी। उन्होंने स्थानीय युवक मंडल को 50 हजार रुपये देने की घोषणा भी की। शिक्षा मंत्री ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और उनके शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed