फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Severe shortage of buses at Nerva depot

नेरवा डिपो में बसों की भारी कमी : 18 रूट बंद, यात्रियों की जान जोखिम में

Tue, 11 Aug 2026 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 11 Aug 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
. यात्रियों को क्षमता से अधिक बसों में सफर करना पड़ रहा
विज्ञापन

. डिपो में 84 स्वीकृत रूटों के लिए कम से कम 53 बसों की आवश्यकता
संवाद न्यूज एजेंसी
नेरवा (रोहड़ू)। हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) का नेरवा डिपो बसों की गंभीर कमी से जूझ रहा है। इस कमी के कारण करीब 18 बस रूट या तो बंद कर दिए गए हैं या उन्हें अन्य रूटों के साथ जोड़ दिया गया है। यात्रियों को क्षमता से अधिक बसों में सफर करना पड़ रहा है, जिससे उनकी जान जोखिम में है। डिपो में 84 स्वीकृत रूटों के लिए कम से कम 53 बसों की जरूरत है, लेकिन वर्तमान में केवल 39 बसें उपलब्ध हैं। पिछले कुछ वर्षों में 14 बसें कंडम घोषित हो चुकी हैं। इनके स्थान पर एक भी नई बस नहीं मिली। स्थानीय लोगों का कहना है कि वर्ष 2016 के बाद नेरवा डिपो में कोई नई बस सेवा शुरू नहीं हुई है। बसों की कमी से मौजूदा बसों पर यात्रियों का दबाव बढ़ रहा है, जिससे परिवहन व्यवस्था और सुरक्षा दोनों प्रभावित हो रही है। प्रदेश के अन्य डिपो को इलेक्ट्रिक बसें मिल रही हैं, लेकिन नेरवा डिपो में अभी तक एक भी इलेक्ट्रिक बस नहीं पहुंची है। यहां चार्जिंग पॉइंट भी स्थापित नहीं किया गया है। एक अधिकारी ने बताया कि क्षेत्र की खराब सड़कें और बसों में अत्यधिक ओवरलोडिंग इलेक्ट्रिक बसों के संचालन में व्यावहारिक चुनौती बन सकती हैं।
दो महीने में दो बसों की ब्रेक फेल
पिछले दो महीने में नेरवा डिपो की दो बसों के ब्रेक फेल होने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। एक बस में 38 और दूसरी में करीब 40 यात्री सवार थे। चालकों की सूझबूझ से बड़े हादसे टल गए, लेकिन इन घटनाओं ने यात्रियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। बंद और क्लब किए गए रूटों के कारण बसों में भीड़ बढ़ रही है।
विज्ञापन

नई बसें और सुविधाओं की मांग
व्यापार मंडल नेरवा के प्रधान राजीव भिखटा, उपप्रधान दिनेश अमरेट, महासचिव जगत चौहान, कोषाध्यक्ष प्रदीप चौहान, नगर पंचायत नेरवा की पूर्व प्रधान बबिता तंगड़ाइक और पार्षद शूरवीर राणा ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री से नई बसें उपलब्ध करवाने की मांग की है। उन्होंने बंद और क्लब किए गए रूटों को बहाल करने और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की भी अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article