ज्यूरी के मेमोरियल ग्राउंड में 14 पंचायतों के लिए एक दिवसीय बीपीएल संवाद कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस कार्यक्रम में बीपीएल परिवार से संबंधित सैकड़ों लोगों ने भाग लिया। रामपुर प्रशासन की ओर से नायब तहसीलदार रामपुर सुरेश नेगी ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। ज्यूरी पंचायत की प्रधान राजकांता ने सबसे पहले सभी अधिकारियों और प्रधानों को टोपी और दाठू पहनाकर स्वागत किया और बीपीएल परिवारों का अभिनंदन भी किया। कार्यक्रम में सभी विभागों की ओर से बीपीएल परिवारों के उत्थान, आर्थिक विकास के लिए चलाए जा रहे कार्यों के बारे में जानकारी दी गई। कार्यकारी खंड विकास अधिकारी रामपुर चमन भारती ने सबसे पहले विकास खंड से बीपीएल परिवारों को मिलने वाली योजनाओं के बारे में जानकारी दी। उन्होंने नई वीबीजीरामजी योजना के बारे में भी परिवारों को अवगत करवाया। बाल विकास परियोजना अधिकारी रामपुर शशि ठाकुर, तहसील कल्याण अधिकारी मोहन केदारटा, कृषि विभाग, स्वास्थ्य विभाग सहित अन्य विभागों ने भी अपने-अपने विभागों से बीपीएल परिवारों को मिलने वाली केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं से अवगत करवाया। इस मौके पर पंचायत निरीक्षक एडी आजाद, स्वच्छ भारत मिशन खंड समन्वयक रंजू नेगी, पंचायत सचिव इंद्र सिंह, पंचायत प्रधान सोहन पांटू, सुनीता मेहता, गोपू राम, सूरजा देवी सहित अन्य मौजूद रहे।

ज्यूरी में अधिकारियों ने बीपीएल परिवारों से किया संवाद। संवाद