{"_id":"69bd27a67345288eae0b0402","slug":"jan-kalyan-samiti-1520-submitted-a-memorandum-to-the-sdm-of-nirmand-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-156422-2026-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुआवजे के लिए भटक रहे परियोजना प्रभावित : चंदे राम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुआवजे के लिए भटक रहे परियोजना प्रभावित : चंदे राम
विज्ञापन
एसडीएम निरमंड जगदीप कंवर को ज्ञापन सौंपते जन कल्याण समिति के सदस्य। स्रोत : समिति
विज्ञापन
. रामपुर परियोजना प्रभावितों को मिलने वाली धनराशि वितरण में अनियमितताएं
. जन कल्याण समिति 15/20 ने निरमंड के एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
. चेताया, जल्द भुगतान जारी नहीं किया तो किया जाएगा आंदोलन
संवाद न्यूज एजेंसी
निरमंड (कुल्लू)। 412 मेगावाट रामपुर परियोजना के प्रभावित चार साल से मुआवजे के लिए भटक रहे हैं। परियोजना प्रभावितों को मिलने वाली धनराशि वितरण में भारी अनियमितताएं सामने आई हैं। शुक्रवार को जन कल्याण समिति 15/20 के अध्यक्ष चंदे राम की अध्यक्षता में प्रतिनिधिमंडल ने निरमंड के एसडीएम जगदीप कंवर को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने चेतावनी दी कि जल्द प्राथमिकता के आधार पर भुगतान जारी नहीं किया, तो आंदोलन किया जाएगा। जन कल्याण समिति 15/20 ने सौंपे ज्ञापन में कहा कि रामपुर परियोजना के प्रभावित कुछ लोगों को मुआवजा राशि दी गई है, जबकि कई प्रभावित लोग अभी भी इस लाभ से वंचित हैं। उन्होंने कहा कि प्रभावित परिवारों ने अपने आवश्यक दस्तावेज समय पर जमा करवा दिए थे। इसके बावजूद उन्हें अब तक मुआवजा राशि प्राप्त नहीं हुई है। इससे क्षेत्र के लोगों में भारी रोष है। जन कल्याण समिति ने इस स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि यह प्रक्रिया पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से पूरी की जानी चाहिए थी। समिति ने प्रशासन से मांग की है कि जिन प्रभावित लोगों को अभी तक मुआवजा राशि नहीं मिली है, उन्हें जल्द से जल्द उनका अधिकार प्रदान किया जाए। साथ ही चार साल से लंबित भुगतान को भी प्राथमिकता के आधार पर जारी किया जाए। प्रभावित परिवारों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए जल्द कार्रवाई सुनिश्चित की जाए ताकि लोगों को न्याय मिल सके। समिति ने सरकार और प्रशासन को चेताते हुए कहा कि इस समस्या का शीघ्र समाधान नहीं किया गया, तो समिति रणनीति तैयार कर आंदोलन का रास्ता अपनाने का मजबूर होगी।
Trending Videos