सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Kinnaur Youth Congress will protest at the main square of Reckong Peo

Rampur Bushahar News: किन्नौर युवा कांग्रेस रिकांगपिओ के मुख्य चौक पर करेगी प्रदर्शन

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 02 Mar 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
रिकांगपिओ (किन्नौर)। किन्नौर युवा कांग्रेस मंगलवार को जिला मुख्यालय रिकांगपिओ के मुख्य चौक पर शाम 5 बजे एक विशेष प्रतीकात्मक होलिका दहन कार्यक्रम करेगी। कार्यक्रम के दौरान भारत-अमेरिका समझौते का प्रतीकात्मक दहन होगा। लोकतंत्र को कमजोर करने वालीं शक्तियों के खिलाफ हुंकार भरी जाएगी। साथ ही युकां नेताओं की रिहाई की मांग को लेकर प्रदर्शन किया जाएगा। जिला अध्यक्ष अजय ठाकुर ने बताया कि यह प्रदर्शन मुख्य रूप से युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब और अन्य युवा साथियों की हिरासत के विरोध में आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि संगठन अपने नेताओं के साथ मजबूती से खड़ा है और तानाशाही रवैये को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस आयोजन को जनहित से जुड़े मुद्दों और केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ एक प्रतीकात्मक विरोध का नाम दिया है।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed