फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   MLA Brakta visited Badiyara village and listened to the issues

Rampur Bushahar News: विधायक ब्राक्टा ने बड़ियारा गांव का किया दौरा, सुनीं समस्याएं

Sun, 09 Aug 2026 11:38 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
रोहड़ू।
विज्ञापन

रोहड़ू विधानसभा क्षेत्र के विधायक मोहन लाल ब्राक्टा ने रविवार को कुलगांव पंचायत के बड़ियारा गांव का दौरा किया। उन्होंने ग्रामीणों से संवाद किया और उनकी समस्याओं को सुना। ग्रामीणों ने विधायक के समक्ष सड़क, पेयजल, बिजली, सिंचाई, रास्तों, शिक्षा और स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं रखीं। उन्होंने अपनी मांगें भी प्रस्तुत कीं। ब्राक्टा ने सभी समस्याओं को सुना और संबंधित उचित कार्रवाई का भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि विकास का लाभ केवल शहरों तक सीमित न रहकर प्रत्येक गांव और परिवार तक पहुंचना चाहिए। विधायक ने ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क, पेयजल, स्वास्थ्य, शिक्षा और सिंचाई जैसी मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करने पर जोर दिया। उन्होंने जनता के विश्वास पर खरा उतरने को अपनी जिम्मेदारी बताया। ब्राक्टा ने कहा कि रोहड़ू की अर्थव्यवस्था में कृषि और बागवानी की महत्वपूर्ण भूमिका है। किसानों और बागवानों को बेहतर आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए सरकार के स्तर पर लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि क्षेत्र के विकास के साथ किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। विधायक ने ग्रामीणों से गांव और क्षेत्र की आवश्यकताओं से संबंधित सुझाव खुलकर रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि रोहड़ू का विकास केवल राजनीतिक लक्ष्य नहीं, बल्कि मेरी जिम्मेदारी और संकल्प है। गांव पहुंचने पर ग्रामीणों और महिला मंडल की महिलाओं ने विधायक का गर्मजोशी से स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed