फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Newly appointed office-bearers of the Municipal Council met the SDM.

Rampur Bushahar News: नगर परिषद के नवनियुक्त पदाधिकारी एसडीएम से मिले

Wed, 15 Jul 2026 11:52 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jul 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
Newly appointed office-bearers of the Municipal Council met the SDM.
एसडीएम रामपुर से मिलते नगर परिषद के नवनियुक्त पदाधिकारी और पार्षद। संवाद
शहर में स्वच्छता, यातायात और पार्किंग पर की चर्चा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। नगर परिषद रामपुर के नवनियुक्त पदाधिकारियों और पार्षदों ने एसडीएम रामपुर से शिष्टाचार भेंट की। नगर परिषद अध्यक्ष करण शर्मा के नेतृत्व में उपाध्यक्ष और पार्षदों ने रामपुर शहर से जुड़े जनहित और विकासात्मक विषयों पर चर्चा की।
बैठक में शहर की स्वच्छता व्यवस्था, सड़क, नालियों के सुधार, पेयजल एवं सीवरेज, यातायात और पार्किंग व्यवस्था सहित नगर परिषद से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों को प्रशासन के समक्ष रखा। नगर परिषद अध्यक्ष करण शर्मा ने कहा कि परिषद का उद्देश्य शहर के हर नागरिक को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना तथा विकास कार्यों में प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित कर जनहित के कार्यों को गति देना है।
विज्ञापन

बैठक में नवनियुक्त पदाधिकारियों और पार्षदों ने रामपुर शहर के समग्र विकास, स्वच्छ एवं सुव्यवस्थित नगर के निर्माण तथा जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाने का संकल्प व्यक्त किया। एसडीएम हर्ष अमरेंद्र सिंह ने सहयोग एवं समन्वय का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि जनहित से जुड़े सभी कार्यों में प्रशासन नगर परिषद को हरसंभव सहयोग देगा। इस अवसर पर नगर परिषद के उपाध्यक्ष रोहित नेगी तथा पार्षद सुंदर लाल, नीतिका गुप्ता, उमा देवी और चंद्रप्रभा उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed