फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Premnagar-Batal bus service via Kothighat suspended.

Rampur Bushahar News: प्रेमनगर-बातल वाया कोठीघाट बस सेवा बंद

Wed, 15 Jul 2026 11:45 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jul 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
हजारों ग्रामीणों को आने-जाने में हो रही परेशानी
विज्ञापन

जल्द बस सेवा शुरू नहीं की तो आंदोलन की दी चेतावनी
संवाद न्यूज एजेंसी
कुमारसैन (रामपुर बुशहर)। एचआरटीसी की प्रेमनगर-बातल वाया कोठीघाट बस तीन दिनों से बंद है। इसके कारण क्षेत्र के हजारों लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यह बस सेवा लंबे समय से जीवनरेखा बनी हुई थी। इसके अचानक बंद होने से दैनिक यात्रियों, विद्यार्थियों, कर्मचारियों और मरीजों को परेशानी हो रही है।
बस सेवा का लाभ बड़ागांव, शिवान, बनाहर, जंजैली, कांगल और कोठीघाट पंचायत के अलावा सुन्नी क्षेत्र की 15 से 20 पंचायतों के लोग उठा रहे थे। इस रूट से प्रतिदिन बड़ी संख्या में यात्री किंगल, कांगल, चमोलाखड्ड और नौटीखड़ होते हुए शिमला सहित अन्य स्थानों तक आते-जाते थे। बस बंद होने से लोगों को निजी वाहनों का सहारा लेना पड़ रहा है। इससे समय और धन दोनों की अतिरिक्त बर्बादी हो रही है।
विज्ञापन

जनप्रतिनिधियों ने भी समस्या पर गहरी चिंता जताई है। कोठीघाट पंचायत की प्रधान चूड़ा देवी, कांगल की प्रधान सुमन शर्मा, मोगड़ा-उमीता-नेहरठू पंचायत के प्रधान, जंजैली के प्रधान कैलाश चौहान, बीडीसी सदस्य वेद वर्मा, पिंकी ठाकुर और संजय वर्मा ने कहा कि बस बंद होने से पूरे क्षेत्र के लोगों को भारी असुविधा हो रही है। उन्होंने निगम और सरकार से मांग की है कि बस सेवा को जल्द बहाल किया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समय रहते इस दिशा में उचित निर्णय नहीं लिया तो लोग और जनप्रतिनिधि आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में एचआरटीसी रामपुर डिपो के क्षेत्रीय प्रबंधक हुमेश ने बताया कि बसों की कमी और कुछ तकनीकी कारणों के चलते रूट पर नियमित बस सेवा संचालित नहीं हो पा रही है। उन्होंने आश्वासन दिया कि विभाग समस्या के समाधान के लिए प्रयासरत है। अगले दो से तीन दिनों के भीतर रूट पर बस सेवा पुनः सुचारु रूप से शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed